scorecardresearch
 

'₹500 में झाड़-फूंक, 5 हजार मांगकर धर्म बदलने का दबाव', कौशांबी में 4 मौलवियों पर FIR

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में झाड़-फूंक के बहाने धर्मांतरण कराने के आरोप ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार मौलवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इससे पहले मजार पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
X
हंगामे के बाद जांच तेज.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG)
हंगामे के बाद जांच तेज.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG)

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में झाड़-फूंक के बहाने धर्मांतरण कराने के आरोप का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर कोखराज थाना पुलिस ने चार मौलवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.

दरअसल, यह मामला शहजातपुर इलाके में स्थित सलारहाथन बाबा की मजार से जुड़ा है. शिकायतकर्ता चंदन कुमार का आरोप है कि मजार पर समस्या का समाधान कराने के नाम पर पहले झाड़-फूंक की गई और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया.

यह भी पढ़ें: सफर... पंचर और फिर चीख-पुकार! कौशांबी में हाईवे-19 पर अज्ञात वाहन का 'हिट एंड रन', दो सगे भाइयों समेत 4 की मौत

इससे पहले गुरुवार को इस मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मजार पहुंचकर जमकर हंगामा किया था. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. उस दौरान चार मौलवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई थी, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया था.

पीड़ित का आरोप- पहले झाड़-फूंक, फिर धर्म बदलने का दबाव

Advertisement

पीड़ित चंदन कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि करीब दो महीने पहले वह अपनी व्यक्तिगत समस्या को लेकर सलारहाथन बाबा की मजार पहुंचा था. वहां मौजूद एक मौलवी ने उससे 500 रुपये लेकर झाड़-फूंक की और उसे पानी की एक बोतल दी.

चंदन कुमार का आरोप है कि 9 जुलाई को जब वह दोबारा मजार पहुंचा तो वहां मौजूद चार मौलवियों ने उसकी समस्या दूर करने के नाम पर 5 हजार रुपये की मांग की. इसके साथ ही उस पर इस्लाम धर्म अपनाने, कलमा पढ़ने और उर्दू सीखने का दबाव बनाया गया.

कौशांबी

पीड़ित का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद उसने पुलिस से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बजरंग दल का हंगामा, मजार में तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप

मामले के सामने आने के बाद गुरुवार को बजरंग दल के करीब 20 से 30 कार्यकर्ता मजार पहुंच गए. कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

आरोप है कि इस दौरान मजार में तोड़फोड़ की गई और वहां मौजूद मौलवियों के साथ मारपीट भी हुई. घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी, राजस्व विभाग की टीम और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया.

Advertisement

स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस ने चार मौलवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. हालांकि प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था. इसके बाद पीड़ित की लिखित शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई गई.

कौशांबी

चार अज्ञात मौलवियों पर केस, पुलिस कर रही जांच

कोखराज थाना पुलिस ने पीड़ित चंदन कुमार की तहरीर के आधार पर चार अज्ञात मौलवियों के खिलाफ धर्मांतरण से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अब पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों के समर्थन में क्या साक्ष्य उपलब्ध हैं. जांच के दौरान संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है और अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है.

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement