scorecardresearch
 

शादी की पहली रात थी, पति बोला- नौकरानी बनकर रहना होगा, मेरा कई लड़कियों से संबंध... कानपुर की लेडी डॉक्टर की आपबीती

प्यार किसी और लड़की से था... दहेज के लालच में शादी कर ली किसी और से... फिर दो बार प्रेग्नेंट होने पर दवा खिला दी. इसके बाद प्रेमिका से शादी कर ली. पत्नी ने सवाल किया तो पति बोला कि चार शादियां कर सकते हैं. पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. वहीं सीएम योगी से रोते हुए इंसाफ की मांग की है.

Advertisement
X
दो बार प्रेग्नेंट हुई तो पति ने दवा खिला दी. (Photo: ITG)
दो बार प्रेग्नेंट हुई तो पति ने दवा खिला दी. (Photo: ITG)

ये आपबीती कानपुर में रहने वाली एक लेडी डॉक्टर की है. पिता रिटायर सूबेदार मेजर हैं. लेडी डॉक्टर का कहना है कि उनका संपर्क मैरिज साइट के जरिए संभल के बिजनेसमैन के बेटे से हुआ था. बात आगे बढ़ी और शादी हो गई. लड़के का पहले से किसी लड़की से अफेयर था. फिर भी उसने दहेज के लालच में शादी कर ली. दो बार प्रेग्नेंट होने पर ससुराल वालों के साथ मिलकर दवा खिला दी. तीसरी बार प्रेग्नेंट हुई तो मायके में बेटी को जन्म दिया. इसी बीच पति ने प्रेमिका से शादी कर ली और कहने लगा कि मैं चार शादी कर सकता हूं.

पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित डॉक्टर ने कानपुर पुलिस से शिकायत की है. पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस ने 13 धाराओं में केस दर्ज किया है. पीड़िता का कहना है कि ससुराल वाले राजनीतिक पहुंच वाले लोग हैं. वह रोते हुए सीएम योगी से न्याय की मांग कर रही है.

kanpur lady doctor shocking story husband confessed multiple affairs on wedding night

पीड़ित डॉक्टर कानपुर के चकेरी की रहने वाली है. पीड़िता का कहना है कि मैरिज साइट के जरिए उसका रिश्ता संभल के रहने वाले युवक से तय हुआ था. 23 मार्च 2022 को परिवार वालों की रजामंदी से शादी हो गई. मेरे पिता ने शादी में करीब 50 लाख खर्च किए थे. मेरे पति का परिवार संभल में राजनीतिक रसूख वाला है. उन लोगों ने हमारे परिवार को संभल बुलाकर गेस्ट हाउस में शादी की थी.

ससुराल वालों ने रख लिए सारे जेवरात

Advertisement

शादी के बाद वह अपनी ससुराल गई तो जेवरात और कीमती सामान भी ले गई थी. वहां ससुराल वालों ने सारे जेवरात यह कहकर ले लिए कि यहां चोरियां बहुत होती हैं. इसलिए इन्हें सुरक्षित जगह रखेंगे. पति ने शादी की पहली रात कहा कि मेरा प्रेम संबंध मोहल्ला दीपा सराय में रहने वाली महिला से है. मैं उसी के साथ रहना चाहता था, लेकिन मैंने और फैमिली वालों ने दहेज के लिए तुमसे शादी की है. लेकिन तुम्हारे पिता ने 15 लाख ही कैश दिए, जबकि हमें 25 लाख चाहिए थे. 

पति ने कहा कि अगर तुम 10 लाख कैश नहीं दिए तो तुम्हें तलाक दे दूंगा. तुम्हे यहां नौकरानी बनकर रहना पड़ेगा. पति ने कहा कि तुमसे पहले मेरे कई लड़कियों से शारीरिक संबंध रह चुके हैं. ये बातें सुनकर मैं सन्न रह गई. इसके बाद पति आए दिन मारपीट करने लगा.

यह भी पढ़ें: संतान न होने की सजा, पति और ससुराल वालों ने ले ली जान, सबूत छुपाने के लिए झटपट जला दिया शव

दो बार प्रेग्नेंट हुई तो पति और ससुराल वालों ने खाने में कुछ दवाइयां दे दीं. इस दौरान तबीयत बिगड़ गई, इन्फेक्शन फैल गया. तीसरी बार जब प्रेग्नेंट हुई तो मायके कानपुर चली आई. ससुराल से आते समय पति ने सारे जेवर उतरवा लिए थे. यहां नर्सिंग होम में बेटी को जन्म दिया. अगर वहां रहती तो वे लोग अबॉर्शन करवा देते. बेटी के जन्म के बारे में ससुराल वालों को खबर दी, लेकिन कोई देखने नहीं आया.

Advertisement

kanpur lady doctor shocking story husband confessed multiple affairs on wedding night

इसी दौरान पता चला कि पति ने संभल में ही अपनी प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली है. इसका फोटो भी मिला. पति से पूछा तो उसने कहा कि मैं चार शादियां कर सकता हूं, तुमको मेरे साथ रहना है तो पिता से 10 लाख रुपये लेकर आओ. तुम भी साथ में रहो. तुमको रहना है तो मेरी दूसरी पत्नी के साथ ही रहना होगा.

इस बारे में मायके में बताया तो पिता ने कुछ लोगों को बुलाकर ससुराल वालों से बात की. इस दौरान ससुराल वालों ने पिता से कहा कि जब तक 10 लाख रुपये कैश नहीं दोगे, तब तक तुम्हारी बेटी ससुराल में नहीं रह पाएगी. अब पीड़ित डॉक्टर ने कानपुर के चकेरी थाने में शिकायत की है. पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के आदेश पर पति और ससुरालीजनों पर केस दर्ज हुआ है.

पति के बहनोई पर छेड़छाड़ करने के आरोप

इस शिकायत में पीड़िता ने अपने पति के बहनोई पर छेड़छाड़ करने और कमरे में घुसकर अश्लील हरकत करने के भी आरोप लगाए हैं. डॉक्टर का आरोप है कि पुलिस ने अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है. मैं परेशान हूं. बेटी को लेकर मायके में पड़ी हूं. मेरे पिता भी मेरी हालत देखकर मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं. इस मामले को लेकर एडीसीपी शिवा सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर पति और उनके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. जांच की जा रही है. इसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement