scorecardresearch
 

झांसी: छोटे कद और संतान न होने पर ताने, 24 साल की रितु की मौत पर बवाल, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय रूबी उर्फ रितु साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई. मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने, दहेज प्रताड़ना और कम कद तथा संतान न होने को लेकर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

Advertisement
X
शादी के बाद से ही ताने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप (Photo- ITG)
शादी के बाद से ही ताने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप (Photo- ITG)

Uttar Prdesh News: झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय रूबी उर्फ रितु साहू की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका के मायके पक्ष ने पति मुकेश साहू, सास और अन्य ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने तथा दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है. फरवरी 2024 में टीकमगढ़ निवासी मुकेश से रितु की शादी हुई थी. परिजनों का दावा है कि ससुराल वाले रितु के साढ़े चार फुट कद, संतान न होने और दहेज को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते थे. हालत बिगड़ने पर उसे देर से अस्पताल पहुंचाया गया.

शादी के बाद से ही ताने और मानसिक उत्पीड़न

रितु बी.ए. पास थी और कंप्यूटर कोर्स के बाद काम भी करती थी. उसके पिता के निधन के बाद भाइयों ने धूमधाम से शादी कराई थी. मायके वालों का आरोप है कि शादी से पहले ही छोटे कद की जानकारी दे दी गई थी. इसके बावजूद शादी के बाद सास उसे छोटे कद और संतान न होने पर ताने देती थी तथा सामाजिक कार्यक्रमों में साथ नहीं ले जाती थी.

झूठ बोलकर शादी और दहेज का दबाव

परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के समय मुकेश को आढ़तिया बताया गया था, जबकि बाद में पता चला कि वह निजी लोडिंग वाहन चलाता है. शादी के बाद से ही दहेज को लेकर रितु पर दबाव बनाया जाता था. रितु ने अपनी नानी से अपनी पीड़ा साझा की थी, लेकिन परिवार को परेशान न करने की नीयत से ज्यादा बातें नहीं बताती थी.

Advertisement

जहर देने और सूचना छिपाने का गंभीर आरोप

मायके वालों के अनुसार रितु के शरीर में जहर पहुंचने के बाद ससुराल वाले उसे अलग-अलग अस्पतालों में घुमाते रहे और लगभग 27-28 घंटे बाद झांसी लाए. परिजनों को समय पर सही जानकारी नहीं दी गई और शुरुआत में बीमारी का बहाना बनाया गया. बाद में डॉक्टरों ने जहर की पुष्टि की और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement