scorecardresearch
 

जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में 3 शूटरों को लगी गोली, फिल्मी स्टाइल में हाइवे पर किया था मर्डर

यूपी के जौनपुर में दूल्हे आजाद बिंद की हत्या करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. इस कार्रवाई में तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने उनके पास से हथियार और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है.

Advertisement
X
जौनपुर एनकाउंटर में घायल शूटर (Photo- ITG)
जौनपुर एनकाउंटर में घायल शूटर (Photo- ITG)

Uttar Pradesh News: जौनपुर जिले के खेतासराय क्षेत्र में 1 मई की रात नेशनल हाइवे पर फिल्मी अंदाज में दूल्हे आजाद बिंद की कार रोककर हत्या करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. मनेछा गांव के पास हुई इस वारदात के बाद गठित पांच टीमों ने चेकिंग के दौरान बदमाशों को घेरा, जिसमें कुशल, विकास और अमितेश नाम के तीन शूटर घायल हुए. 

पुलिस ने बदमाशों के पास से 32 बोर की पिस्तौल, 315 बोर का तमंचा और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है. गंभीर रूप से घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. हालांकि, मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं.

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि दूल्हा हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार संदिग्धों की तलाश में थी. रविवार देर रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इस पूरे मामले में अब तक आठ अन्य लोगों को भी शरण देने के आरोप में हिरासत में लिया गया है.

फिल्मी अंदाज में मारी थी गोली

शुक्रवार की देर रात मनेछा में नेशनल हाइवे पर बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे की कार को ओवरटेक कर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस हमले में दूल्हे आजाद बिंद की मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना के 42 घंटे बाद रविवार शाम को भारी गम और गुस्से के बीच आजाद का अंतिम संस्कार किया गया. मृतक के पिता की तहरीर पर प्रदीप बिंद, रवि यादव और भोले राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज है.

Advertisement

मुख्य आरोपी अब भी फरार

पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पकड़ने में सफल रही है, लेकिन मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद, रवि यादव और भोले राजभर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस ने इन फरार अभियुक्तों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. एसपी ग्रामीण के अनुसार, फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement