scorecardresearch
 

गोरखनाथ मठ पहुंचे संभल के SP केके बिश्नोई, CM योगी को दिया शादी का न्योता; IPS अंशिका वर्मा संग राजस्थान में लेंगे सात फेरे

IPS KK Bishnoi And Anshika Verma Wedding: उत्तर प्रदेश के दो तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी, संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की अंशिका वर्मा, जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं. राजस्थान में होने जा रहे इस हाई-प्रोफाइल शादी समारोह के लिए एसपी केके बिश्नोई ने अपने माता-पिता के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें न्योता दिया है.

Advertisement
X
माता-पिता संग गोरखनाथ मठ पहुंचे संभल के SP केके बिश्नोई (Photo- ITG)
माता-पिता संग गोरखनाथ मठ पहुंचे संभल के SP केके बिश्नोई (Photo- ITG)

यूपी के संभल में तैनात आईपीएस केके बिश्नोई ने परिवार संग सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने सीएम योगी को अपनी शादी का न्योता दिया. केके बिश्नोई बरेली की एसपी साऊथ अंशिका वर्मा से शादी रचाने जा रहे हैं. दोनों अफसरों की मुलाकात गोरखपुर में तैनाती के दौरान हुई थी. शादी की मुख्य रस्में बाड़मेर में होंगी, जबकि 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसॉर्ट में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा.

आपको बता दें कि संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली में तैनात आईपीएस अंशिका वर्मा 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में सात फेरे लेंगे. इस विवाह समारोह की तैयारियों के बीच बिश्नोई ने गोरखपुर मठ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड सौंपा. इस दौरान उनके साथ माता गंगा देवी और पिता सुजाना राम बिश्नोई भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात के दौरान दोनों अधिकारियों को वैवाहिक जीवन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं. 

यह भी पढ़ें: फ्रांस की पढ़ाई और UN की 30 लाख की नौकरी छोड़ बने IPS, जानिए संभल के SP केके बिश्नोई की कहानी

गोरखपुर से जुड़ा है दोनों का खास नाता

आईपीएस बिश्नोई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी और भरोसेमंद अफसरों में गिना जाता है. इसकी वजह उनका गोरखपुर में बिताया गया 29 महीने का कार्यकाल है, जहां वे एसपी सिटी के पद पर तैनात थे. खास बात यह है कि जिस दौरान केके बिश्नोई गोरखपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे, उसी समय आईपीएस अंशिका वर्मा भी वहीं तैनात थीं. यही वजह है कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से गोरखपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लिया और उन्हें राजस्थान आने का न्योता दिया.

Advertisement
IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा

राजस्थान में सजेगा शादी का मंडप

होली के त्योहार के बाद से ही इन दोनों चर्चित अधिकारियों की शादी की खबरें सुर्खियों में थीं. अब यह साफ हो गया है कि सभी वैवाहिक कार्यक्रम राजस्थान में ही संपन्न होंगे. 29 मार्च को बाड़मेर में होने वाला विवाह समारोह एक निजी कार्यक्रम होगा, जिसमें परिवार के करीबी लोग शामिल होंगे. इसके अगले दिन यानी 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसॉर्ट में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा. फिलहाल दोनों ही पुलिस महकमों और उनके गृह राज्यों में इस शादी को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement