scorecardresearch
 

LIVE: वायुसेना के कार्यक्रम में शामिल होंगे PM मोदी, काशी के आसमान में दिखेगा वायुसेना का दमखम

भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर वाराणसी में 'विंग्स ओवर गंगा' थीम पर भव्य हवाई प्रदर्शन देखने को मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री मोदी दोपहर तकरीबन 12 बजे तक इस खास आयोजन में शामिल होंगे. (PTI Photo)
प्रधानमंत्री मोदी दोपहर तकरीबन 12 बजे तक इस खास आयोजन में शामिल होंगे. (PTI Photo)

भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस के मौके पर वाराणसी में आज आसमान में शौर्य और पराक्रम का शानदार नजारा देखने को मिलेगा. प्रधानमंत्री मोदी दोपहर तकरीबन 12 बजे तक इस खास आयोजन में शामिल होंगे. यहां वे भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'विंग्स ओवर गंगा' थीम पर आयोजित होने वाले हवाई प्रदर्शन को देखेंगे.

तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत गुरुवार को हुई थी. राज्य में विधान परिषद चुनाव के कारण शुक्रवार को कोई शो नहीं हुआ था. इस हवाई प्रदर्शन में तेजस, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) प्रचंड, SU-30MKI और राफेल जैसे लड़ाकू विमानों के साथ-साथ परिवहन विमान भी शामिल होंगे. 

अधिकारियों ने बताया कि इस हवाई प्रदर्शन में भारतीय नौसेना और भारतीय सेना के विमान भी हिस्सा लेने वाले हैं, जो उनके बीच संयुक्त परिचालन (जॉइंट ऑपरेशंस) को प्रदर्शित करेंगे. इस कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना की प्रमुख प्रदर्शन टीमें, जैसे 'सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम' और 'सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम' भी हिस्सा लेंगी.

नमो घाट पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की है. पूरे शहर को 32 जोन, 50 सेक्टर और 80 सब-सेक्टर में बांटा गया है, और सुरक्षा के लिए लगभग 11,900 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लखनऊ जाएंगे अमित शाह, PM मोदी वाराणसी में देखेंगे एयर शो... UP चुनाव के लिए BJP का प्लान

प्रधानमंत्री के स्वागत में पुलिस लाइन से नमोघाट तक जगह-जगह स्वागत केंद्र बनाए गए हैं. यहां ढोल-नगाड़ों की गूंज, डमरू दल के वादन, शंखनाद और सांस्कृतिक नृत्य के बीच ‘जयश्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से काशी का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बनाने की तैयारी है. प्रधानमंत्री के यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के कार्यक्रम के बाद ओडिशा के भुवनेश्वर जाएंगे. भुवनेश्वर में पीएम मोदी आरबीआई के नव स्थापित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement