scorecardresearch
 

खेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, खुर्दा महोत्सव में बवाल, पप्पू यादव का फूटा गुस्सा

बिहार के खुर्दा महोत्सव से खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें उन्हें स्टेज पर किसी ने चप्पल फेंककर मार दी. इसके बाद पप्पू यादव का गुस्सा भी देखने को मिला.

Advertisement
X
खेसारी लाल यादव पर चली चप्पल (Photo: Screengrab)
खेसारी लाल यादव पर चली चप्पल (Photo: Screengrab)

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ स्टेज पर एक ऐसी चौंकाने वाली घटना घटी, जिसके बाद से सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मच गई है. पूर्णिया के खुर्दा महोत्सव में परफॉर्म करने पहुंचे खेसारी पर किसी ने चप्पल फेंकी, तो वहां मौजूद सांसद पप्पू यादव का भी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

खुर्दा में चल रहे वार्षिक मेले के जश्न के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत रहे थे. माहौल पूरी तरह से संगीतमय और जोश से भरा हुआ था, तभी अचानक भीड़ में से किसी ने स्टेज की तरफ चप्पल उछाल दी. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

इस शर्मनाक हरकत को देख वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया. खुद खेसारी लाल यादव भी कुछ पलों के लिए हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने तुरंत अपनी परफॉर्मेंस रोककर स्थिति को अपने ही अंदाज में संभालना बेहतर समझा.

खेसारी ने दिया करारा जवाब
घटना के बाद गुस्से में होने के बावजूद खेसारी लाल यादव ने मंच पर अपने गुस्से पर पूरा काबू रखा. उन्होंने माइक संभाला और उस लड़के को मंच से ही कड़े और तंज भरे शब्दों में सुना डाला. सिंगर ने बड़े ही शांत लेकिन तीखे अंदाज में कहा, 'बहुत अच्छा किया बेटा, आई लव यू, क्या लड़का है, तुम बहुत आगे जाओगे, इतना आगे कि वहां से जमीन नहीं होगी. जो लोग गलत करते हैं मैं उनका सम्मान करता हूं, क्योंकि तेरी गलतियों से दुनिया सीखेगी.' 

Advertisement

सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा 
खेसारी लाल यादव पर चप्पल फेंके जाने की इस घटना ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को गुस्से से भर दिया. उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपी लड़का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है और उसे दो दिनों के भीतर ढूंढ निकाला जाएगा. इसके अलावा, कार्यक्रम के दौरान फैंस की दीवानगी इस हद तक बढ़ गई थी कि लोग जान जोखिम में डालकर बिजली के खंभों पर ही चढ़ गए.

यह देख पप्पू यादव का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने भीड़ को जमकर फटकार लगाई. बात तब और गंभीर हो गई जब लोगों के खंभे से नीचे न उतरने पर उन्होंने सीधे तौर पर शो को बंद करने तक की चेतावनी दे डाली.

हर साल आयोजित होता है यह भव्य महोत्सव
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह खुर्दा महोत्सव हर साल दुर्गा पूजा के दौरान बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस पूरे आयोजन की खास बात यह है कि इसका जिम्मा और आयोजन वर्तमान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा खुद संभाला जाता है.

इस बार के मेले में जहां एक तरफ खेसारी लाल यादव के गानों पर लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement