scorecardresearch
 

Hapur: महिला को था बुखार, IAS कविता मीणा ने किया ऐसा काम, वीडियो हो गया वायरल

हापुड़ के गढ़ क्षेत्र में बाढ़ का मुआयना करने पहुंचीं डीएम कविता मीणा का संवेदनशीलता से भरा वीडियो वायरल हो रहा है. उन्होंने बुखार से पीड़ित बुजुर्ग महिला का हाल जानकर अपने पास से दवा दी. राहत कार्यों के बीच आईएएस अफसर के इस मानवीय अंदाज की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है.

Advertisement
X
IAS कविता मीणा का वीडियो वायरल (Photo- Screengrab)
IAS कविता मीणा का वीडियो वायरल (Photo- Screengrab)

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़ इलाके में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के दौरान डीएम कविता मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसमें वह बुखार पीड़ित महिलाओं को बड़े प्यार-दुलार से समझाती नजर आ रही हैं. डीएम उन्हें दवाई भी ऑफर करती हैं. 

आपको बता दें कि वायरल वीडियो में दिख रहीं महिला IAS कविता मीणा हैं, जो  2016 बैच की अधिकारी हैं. वह वर्तमान में हापुड़ जिले में बतौर डीएम पोस्टेड हैं. वायरल वीडियो में डीएम कविता मीणा गढ़ क्षेत्र में गंगा से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना कर रही हैं. इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला से डीएम बोलती दिखी रहीं हैं कि 'बुखार हुआ है आपको... मौसम ठंडा है न.. मैं देखती हूं अगर मेरे बैग में कोई दवाई होगी.'

इसके बाद डीएम कविता मीणा ने अपने अधीनस्थ से दवाई मंगवाकर बुखार से पीड़ित बुजुर्ग महिला को दी. इस घटना का मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

दरअसल, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बुजुर्ग महिला ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कही थी, जिसका डीएम ने तत्काल संज्ञान लिया. आईएएस कविता मीणा ने बेहद आत्मीयता से बुजुर्ग महिला की समस्या को सुना और उसका निवारण किया. 

Advertisement

उधर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हापुड़ जिला प्रशासन की ओर से राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं. डीएम के निर्देश पर जरूरतमंद परिवारों तक लगातार राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है. साथ ही साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया जा रहा है. फिलहाल, डीएम के इस वीडियो की लोग सराहना कर रहे हैं. 

जानकारी के मुताबिक, IAS कविता मीणा जिनका मूल रूप से राजस्थान के दौसा जिले की रहने वाली हैं. कविता मीणा ने 2015 में यूपीएससी एग्जाम पहले ही अटेम्प्ट में क्लियर किया था. उन्हें 50वीं रैंक मिली थी. इसके बाद उन्हें यूपी कैडर आवंटित किया गया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement