scorecardresearch
 

बरेली में दोस्ती के नाम पर दगा... मुस्लिम सहेलियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर भाई से कराया हिंदू छात्रा का रेप!

यूपी के बरेली में दोस्ती को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. दो सहेलियों ने अपनी ही कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को साजिश के तहत घर बुलाया और नशीला पदार्थ देकर अपने भाई से उसका दुष्कर्म कराया. इस घिनौने कृत्य में आरोपियों के माता-पिता ने भी साथ दिया.

Advertisement
X
बरेली पुलिस ने रेप के आरोपी को अरेस्ट किया (Photo- ITG)
बरेली पुलिस ने रेप के आरोपी को अरेस्ट किया (Photo- ITG)

Uttar Pradesh News: बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में दो नाबालिग मुस्लिम बहनों ने अपनी 10वीं कक्षा की हिंदू सहेली को धोखे से घर ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाया और अपने भाई अनस से उसका दुष्कर्म करवाया. वारदात के दौरान आरोपियों ने वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया. 

पीड़िता के पिता उत्तराखंड में नौकरी करते हैं और वह अपनी मां के साथ गांव में रहती है. स्कूल के वार्षिकोत्सव के बाद सहेलियां उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गईं, जहां इस पूरी साजिश को अंजाम दिया गया. पुलिस ने मुख्य आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी बहनों व माता-पिता के खिलाफ भी केस दर्ज किया है.

साजिश के तहत घर ले गईं सहेलियां

पीड़ित छात्रा शनिवार को स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गई थी. छुट्टी के बाद उसकी दो सहेलियां उसे बातों ही बातों में अपने साथ घर ले गईं. वहां उसे खाने की चीज में नशीली दवाई दी गई, जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपी भाई अनस ने उसके साथ गलत काम किया. हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी प्लानिंग में सहेलियों के साथ उनके माता-पिता ने भी सहयोग किया. उन्होंने न सिर्फ घटना में मदद की, बल्कि वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी दी.

Advertisement

बेहोशी की हालत में घर छोड़कर भागे आरोपी

जब छात्रा देर शाम तक घर नहीं लौटी, तो उसकी मां ने तलाश शुरू की. परिजनों को ढूंढता देख आरोपी पक्ष घबरा गया. आरोपी सहेलियां और उनके माता-पिता छात्रा को बेहोशी की हालत में उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए. होश में आने के बाद जब छात्रा ने अपनी मां को आपबीती सुनाई, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद उत्तराखंड से लौटे पिता ने तुरंत नवाबगंज थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई.

कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया. सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि 14 फरवरी 2026 को मिली शिकायत के आधार पर आरोपी युवक अनस, उसकी दो नाबालिग बहनों और माता-पिता के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और इस शर्मनाक घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement