scorecardresearch
 

हरदोई में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पुल का 50 मीटर हिस्सा ढहा, 3 घायल

हरदोई के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में NH-731 पर सैदपुर के पास निर्माणाधीन पुल का 50 मीटर हिस्सा ढह गया. हादसे में मलबे के नीचे दबकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
X
पुल हादसे का मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान. (Photo: Screengrabs)
पुल हादसे का मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान. (Photo: Screengrabs)

उत्तर प्रदेश के हरदोई में NH 731 पर बड़ा हादसा हो गया. यहां बेहटागोकुल थाना इलाके में सैदपुर के पास निर्माणाधीन पुल का 50 मीटर हिस्सा गिर गया. हादसे में मलबे के नीचे दबकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पीड़ित परिजनों से मिल कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों के समुचित इलाज करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.

लिंटर गिरने से हुआ हादसा
अधिकारियों के मुताबिक पुल का लिंटर गिरने के कारण करीब 50 मीटर निर्माणाधीन हिस्सा ढह गया. हादसे की सूचना सुबह 10:15 बजे मिली, जिसके बाद पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे. अब तक मलबे से तीन लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल गिरने के दौरान तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करने लगे. हादसे के बाद घायल मजदूरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने पुल का निर्माण कर रही कंपनी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement