scorecardresearch
 

दहेज की बाइक वापस दे...महिला थाने के बाहर पति-पत्नी में मार पिटाई, चला हाईवोल्टेज ड्रामा

हरदोई में महिला थाने के बाहर पति-पत्नी के बीच दहेज में मिली बाइक को लेकर विवाद सड़क पर पहुंच गया. दोनों के बीच कॉलर पकड़कर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को कोतवाली ले गई, जहां बाद में काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया.

Advertisement
X
थाने के बाहर पति-पत्नी में मारपीट और ड्रामा (Photo: itg)
थाने के बाहर पति-पत्नी में मारपीट और ड्रामा (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के महिला थाने के बाहर सोमवार को पति-पत्नी के बीच जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दहेज में मिली बाइक के मालिकाना हक और उसकी चाबी को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बीच सड़क पर एक-दूसरे का कॉलर पकड़कर खींचतान शुरू हो गई. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस दोनों को शहर कोतवाली ले गई, जहां बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया.
 
जानकारी के अनुसार, हरियावां थाना क्षेत्र के नेवादा सातन गांव निवासी रेशमा देवी का विवाह 20 अप्रैल को शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद निवासी सचिन कुमार से हुआ था. रेशमा का आरोप है कि शादी में उसके पिता ने पांच लाख रुपये नकद और एक बाइक दी थी. इसके बावजूद ससुराल पक्ष कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता रहा. पीड़िता का कहना है कि 27 जून को उसके साथ मारपीट की गई और कुछ दिन पहले पति उसे मायके छोड़कर चला गया.

रेशमा की शिकायत पर दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए महिला थाने बुलाया गया था. बातचीत के बाद बाहर निकलते ही रेशमा ने अपने नाम पर पंजीकृत बाइक वापस मांगी. इसी बात पर विवाद बढ़ गया और दोनों सड़क पर भिड़ गए. सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया.दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

सीओ सिटी हरदोई अजीत सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस संबंध में अवगत कराना है कि महिला थाना हरदोई पर ऑनलाइन एक शिकायत प्राप्त हुई थी, फिर 13 जुलाई 2026 को पति-पत्नी को समझौते के लिए थाने पर बुलाया गया था. इसमें इन दोनों की काउंसलिंग की गई, लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया. बाहर निकलने के बाद मोटरसाइकिल को लेकर के इनमें वाद-विवाद एवं मारपीट होने लगी. जिसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों को कोतवाली सिटी ले जाया गया जहां इन दोनों के बीच में अब समझौता हो गया है, किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement