scorecardresearch
 

ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत, पूजा के लिए बालकनी से तोड़ रहे थे फूल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 40 वर्षीय रणदीप और उनके 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई. खाटू श्याम मंदिर जाने से पहले फूल तोड़ते समय बालकनी की फिसलन से यह हादसा हुआ.

Advertisement
X
बेटे को बचाने के बचाने के चक्कर में पिता भी 23वीं मंजिल से नीचे गिरे (Photo-ITG)
बेटे को बचाने के बचाने के चक्कर में पिता भी 23वीं मंजिल से नीचे गिरे (Photo-ITG)

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी (गौर सिटी-2) में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया. सोसाइटी के टॉवर-23 की 23वीं मंजिल से गिरकर एक बाप-बेटे की मौत हो गई.

मृतकों की पहचान 40 वर्षीय पिता रणदीप पात्रा और उनके 11 वर्षीय बेटे आरव के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पत्नी ने बताया कि परिवार को सुबह जल्दी खाटू श्याम मंदिर जाना था. इसी वजह से रणदीप अपने बेटे के साथ पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए थे. बालकनी बारिश की वजह से गीली थी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, फूल तोड़ने के दौरान सीढ़ी से फिसलने के कारण यह हादसा हुआ.

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में डांडिया कर रही मह‍िलाओं से बदसलूकी, थार सवार आरोपी बैरियर तोड़कर भागे

बताया जा रहा है कि बालकनी में बारिश की वजह से फिसलन थी. इसी दौरान बेटे का पैर फिसल गया और वह बालकनी से लटक गया. बेटे को बचाने की कोशिश में पिता भी संतुलन खो बैठे और दोनों नीचे गिर गए. हालांकि, हादसे की परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है.

Advertisement

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद सोसाइटी में शोक का माहौल है. बिसरख थाना पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement