scorecardresearch
 

UP की इस शादी में बरसे नोट! दहेज में 1.11 करोड़ कैश देने का दावा; नोटों की गड्डियां देख फटी रह गईं लोगों की आंखें

Ghaziabad Royal Wedding Viral Video: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में हुई एक शाही शादी का वीडियो वायरल. दहेज में 1.11 करोड़ नकद और आभूषण देने का दावा. सगाई में थार गाड़ी देने की भी चर्चा. देखें पूरी रिपोर्ट...

Advertisement
X
गाजियाबाद के फार्म हाउस से लीक हुआ शादी का वीडियो.(Photo:Screengrab)
गाजियाबाद के फार्म हाउस से लीक हुआ शादी का वीडियो.(Photo:Screengrab)

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुई एक शाही शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में शादी समारोह के दौरान भारी मात्रा में नकदी और दहेज का प्रदर्शन दिखाई देने का दावा किया जा रहा है. मामला मुस्लिम समाज के इदरीशी समुदाय से जुड़ा बताया जा रहा है.

दरअसल, दिल्ली के खजूरी खास इलाके में रहने वाले युवक की शादी उसी क्षेत्र की युवती से 9 मई की रात इंदिरापुरम स्थित रॉयल एंबियंस फार्म हाउस में संपन्न हुई थी.  

बताया जा रहा है कि शादी में दहेज के रूप में 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान दिया गया.

इतना ही नहीं, शादी से करीब छह माह पहले हुई सगाई में भी दूल्हे पक्ष को एक THAR और 31 लाख रुपये नकद दिए जाने की चर्चा है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बड़ी मात्रा में नकदी सजी हुई दिखाई दे रही है, जिसके बाद यह शादी चर्चा का विषय बन गई है. देखें VIDEO:- 

सूत्रों के मुताबिक, लड़की का परिवार खजूरी खास इलाके का एक संपन्न कारोबारी परिवार बताया जा रहा है, जबकि लड़के का परिवार सामान्य आर्थिक स्थिति वाला बताया जा रहा है.

Advertisement

फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. हालांकि नकदी और दहेज की रकम को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, दहेज प्रदर्शन को लेकर लोगों के बीच बहस भी तेज हो गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement