scorecardresearch
 

5 बेटियां, बेटा एक भी नहीं... महोबा में मां ने उठाया खौफनाक कदम! पुलिस ने किया गिरफ्तार

महोबा जिले में लगातार पांच बेटियों के जन्म के बाद ससुराल वालों की प्रताड़ना और डिप्रेशन से तंग आकर एक मां ने अपनी डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी आराध्या की गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मां शव के पास ही लेटी रही, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

Advertisement
X
महोबा की 'कातिल' मां (Photo- ITG)
महोबा की 'कातिल' मां (Photo- ITG)

Uttar Pradesh News: महोबा जिले के चरखारी कोतवाली क्षेत्र स्थित चिंतेपुरा मोहल्ले में पारिवारिक प्रताड़ना और डिप्रेशन से जूझ रही पूजा नाम की महिला ने अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी आराध्या की गला घोंटकर हत्या कर दी. बेटा न होने के कारण पति रमेश और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर वह पिछले सात महीने से अपने मायके में रह रही थी. 

घटना के समय जब परिवार के लोग खेत गए थे, तब बच्ची के लगातार रोने से आजिज आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया. देर शाम मामा दीपक के लौटने पर शव मिला, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया.

ससुराल वालों की प्रताड़ना से डिप्रेशन में थी महिला

मृतका के मामा दीपक के अनुसार, पूजा की पांच बेटियां थीं. बेटा न होने के चलते पति रमेश और ससुराल के लोग उसे लगातार प्रताड़ित करते थे और अपने साथ नहीं रखते थे. इस प्रताड़ना के कारण मानसिक रूप से परेशान होकर पूजा अपने मायके में रहने को मजबूर थी. मंगलवार को जब घर के लोग खेत गए हुए थे, तभी मासूम आराध्या के रोने पर डिप्रेस्ड मां ने उसकी जान ले ली. हत्या के बाद आरोपी मां शव पर चादर डालकर घंटों उसके पास ही लेटी रही.

Advertisement

मामा के लौटने पर हुआ खुलासा, पुलिस जांच शुरू

मामा दीपक जब देर शाम खेत से घर लौटे तो उन्हें शक हुआ. उन्होंने जब चादर हटाई तो मासूम मृत अवस्था में मिली और उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे. सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. सीओ तेजप्रकाश सिंह ने बताया कि बच्ची के रोने पर डिप्रेस्ड मां ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लेकर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement