scorecardresearch
 
Advertisement

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव नतीजों का भारतीय शेयर बाजार पर असर, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव नतीजों का भारतीय शेयर बाजार पर असर, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के बेहतर प्रदर्शन और रिपब्लिकन पार्टी को लगे झटकों का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है. ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार में तेजी आई है और दलाल स्ट्रीट पर रौनक लौट आई है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही बढ़त दर्ज की गई है. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की ओर से खरीदारी बढ़ने से भारतीय बाजार को नया हौसला मिला है.

Advertisement
Advertisement