scorecardresearch
 

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ महोबा में FIR, पीएम मोदी पर की थी अभद्र टिप्पणी

पीएम मोदी पर कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध जताया है.

Advertisement
X
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया. (File photo)
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया. (File photo)

उत्तर प्रदेश के महोबा में PM मोदी के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. यह मुकदमा महोबा कोतवाली में दर्ज हुआ है.

बीजेपी जिला कार्यसमिति सदस्य नीरज रावत की तहरीर पर शहर कोतवाली में यह मामला दर्ज किया गया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, निवर्तमान प्रदेश सचिव ब्रजराज सिंह सहित 30 अज्ञात समर्थकों पर भी केस दर्ज किया गया है.

भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 352, 196(1), 189(2) और 132 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. नीट छात्रा से मुलाकात के दौरान अजय राय पर बिना प्रशासनिक अनुमति के कार्यक्रम आयोजित करने और रास्ता रोकने का भी आरोप है.

बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश

पीएम मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया.

इस बीच, बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कुछ दिन पहले जब अजय राय अस्वस्थ थे, तब प्रधानमंत्री मोदी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी, लेकिन आज वही अजय राय कैमरे में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दिए.

Advertisement

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर अजय राय ने कहा कि उनके वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है और इसे एआई (AI) की मदद से बनाया गया है. 

अजय राय ने कहा, मैंने महोबा की दलित बच्ची के लिए आवाज उठाई, मेरे खिलाफ एआई-जनरेटेड वीडियो बनाया गया. मुझे जेल भेजा जाए या मेरा पुतला जलाया जाए, मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है. मेरा उद्देश्य केवल उस बच्ची को न्याय दिलाना है. उन्होंने कहा कि योगी जी ने मेरे लिए ट्वीट किया है, वे एक बार उस बच्ची के लिए भी ट्वीट कर दें.

अजय राय ने इससे पहले भी कई विवादित बयान भी दिए हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर टिप्पणी की थी, और राहुल गांधी के एक बयान का समर्थन करते हुए मोदी-शाह को गद्दार बताया था. अमेठी दौरे के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी अमर्यादित टिप्पणी की थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement