scorecardresearch
 

इटावा: सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में एक साल से भर्ती मानसिक रोगी महिला हुई प्रेग्नेंट, हिरासत में आरोपी सफाई कर्मचारी

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के मानसिक वार्ड में भर्ती एक 40 वर्षीय महिला मरीज पांच महीने की गर्भवती पाई गई है. मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी को हिरासत में लिया है, जिसकी प्रारंभिक जांच में संलिप्तता सामने आई है.

Advertisement
X
इटावा पुलिस ने कराया पीड़िता का मेडिकल (Photo- Screengrab)
इटावा पुलिस ने कराया पीड़िता का मेडिकल (Photo- Screengrab)

UP News: सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के मानसिक वार्ड में लगभग एक साल से भर्ती 40 वर्षीय महिला मरीज रूटीन चेकअप के दौरान पांच माह की गर्भवती मिली. महिला का इलाज 14 जून 2025 से चल रहा था. इस रिपोर्ट के सामने आते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन में हड़कंप मच गया. 

विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने 19 मार्च 2026 को सैफई थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस क्षेत्राधिकारी रामगोपाल शर्मा के अनुसार, बकेवर क्षेत्र के रहने वाले आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी रविंद्र कुमार की इस मामले में संलिप्तता पाई गई है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

रूटीन चेकअप में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मानसिक रोगी वार्ड में भर्ती महिला का जब नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, तो डॉक्टरों के होश उड़ गए. करीब एक साल से अस्पताल की सुरक्षा और देखरेख में रह रही महिला पांच महीने की गर्भवती निकली. यह जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन में खलबली मच गई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए. विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर अभियोग दर्ज करवाया.

सफाई कर्मचारी की संलिप्तता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि वार्ड में तैनात आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी रविंद्र कुमार इस घिनौनी वारदात में शामिल है. रविंद्र बकेवर इलाके का निवासी है. पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अस्पताल के भीतर इस सुरक्षा चूक के लिए और कौन जिम्मेदार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement