scorecardresearch
 

'पिता का बदला ले लिया...' इटावा में चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से हत्या, गिरफ्तारी के बाद आरोपी का VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश के इटावा में जमीन के विवाद में खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां बकेवर थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में चचेरे भाई ने 54 साल के विनय कुमार ऋषीश्वर उर्फ वकील की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पिता की मौत का बदला लेने की बात कहता नजर आ रहा है.

Advertisement
X
जमीन को लेकर चल रहा था विवाद. (Photo: Screengrab)
जमीन को लेकर चल रहा था विवाद. (Photo: Screengrab)

एक गली... दो घर... बीच में एक दीवार... और उसी दीवार ने एक परिवार की कहानी को खून से रंग दिया. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में मंगलवार सुबह ऐसा कत्ल हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया. एक चचेरे भाई ने दूसरे चचेरे भाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए. कुछ ही मिनटों में 54 साल के विनय कुमार ऋषीश्वर उर्फ वकील की मौत हो गई.

हत्या के बाद आरोपी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह पुलिस की गिरफ्त में जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहता सुनाई देता है कि मैंने अपने पिता की मौत का बदला ले लिया. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

etawah man kills cousin with axe land dispute claims revenge fathers death video

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे विनय कुमार अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे. तभी घर के सामने गली में पहले से मौजूद उनके चचेरे भाई रामकुमार ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. सिर और शरीर पर कई वार किए गए. विनय को संभलने का मौका ही नहीं मिला. मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: 40 साल जमानत पर रहा, अब 82 साल की उम्र में जेल जाएगा: भाई की हत्या के दोषी बुजुर्ग की अपील हाई कोर्ट ने खारिज की

Advertisement

जब तक परिजन बाहर निकलकर पहुंचे, आरोपी वहां से फरार हो चुका था. दोनों सगे ताऊ-चाचा के बेटे थे और उनके घर अगल-बगल बने हुए हैं. लंबे समय से दोनों परिवारों के बीच घर के पास एक दीवार को लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि जिस जगह पर विनय दीवार बनवाकर छत डालना चाहते थे, उसी जमीन पर आरोपी अपना दावा कर रहा था.

etawah man kills cousin with axe land dispute claims revenge fathers death video

घटना से पहले हुए झगड़े का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी के हाथ में कुल्हाड़ी दिखाई दे रही है. वहीं हत्या के बाद पुलिस हिरासत में उसका एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह दावा करता है कि उसके पिता की मौत के लिए मृतक के पिता जिम्मेदार थे और उसने उसी का बदला लिया है. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई.

इटावा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी रामकुमार को पकड़ लिया. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी. घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement