scorecardresearch
 

लड्डू गोपाल के पैर छुए और दबा दिया ट्रिगर... कानपुर में दूसरी पत्नी के सामने डॉक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया!

कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित साकेत नगर अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह ने घरेलू विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गोली मारने से पहले उन्होंने लड्डू गोपाल के पैर छुए थे. रीजेंसी अस्पताल ले जाने पर उन्हें बचाया नहीं जा सका.

Advertisement
X
सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह ने किया सुसाइड (Photo- ITG)
सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह ने किया सुसाइड (Photo- ITG)

कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में रहने वाले सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी कंचन सिंह से बहस और विवाद के बाद लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह घटना रविवार की रात को अंजाम दी गई. पहली पत्नी से तलाक के बाद उन्होंने सरकारी डॉक्टर कंचन सिंह से लव मैरिज की थी. विवाद के दौरान डॉक्टर संदीप सिंह ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले भगवान लड्डू गोपाल के पैर छुए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

घरेलू विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम

साकेत नगर निवासी राज बहादुर सिंह के बेटे संदीप सिंह कानपुर देहात में सरकारी डॉक्टर थे. उनकी पत्नी कंचन सिंह भी कानपुर देहात में सरकारी डॉक्टर हैं.रविवार की रात पति-पत्नी के बीच बहस और पारिवारिक विवाद हुआ. इस दौरान संदीप ने भगवान लड्डू गोपाल के पैर छुए और लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली. पत्नी कंचन उन्हें तुरंत रीजेंसी अस्पताल ले गईं, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

चार में से तीन बेटों की हो चुकी है मौत

संदीप सिंह के पिता राज बहादुर सिंह के चार बेटे विशाल, विक्रम, संदीप और राहुल थे. इनमें से दो बेटों विशाल और राहुल की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि विक्रम उनके साथ रहता है. अब तीसरे बेटे संदीप की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. संदीप की पहली पत्नी से एक बेटा है, जबकि दूसरी पत्नी कंचन से दो बच्चे हैं.

Advertisement

पुलिस ने सील की रिवाल्वर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि डॉक्टर संदीप सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है. पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.घटना में इस्तेमाल रिवाल्वर को सील कर जांच के लिए भेजा गया है. परिजनों की तरफ से फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस मीडिया सेल ने प्रेसनोट जारी कर इसे सामान्य सुसाइड बताया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement