scorecardresearch
 

दिल्ली में देवरिया की बेटी की मौत, दहेज हत्या का आरोप लगा बोले परिजन- ससुर कमरे में बुलाता था

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली एक शादीशुदा महिला की दिल्ली के अशोक नगर स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का दावा है कि मौत से एक दिन पहले कृतिका ने वीडियो कॉल कर अपनी जान को खतरा बताया था.

Advertisement
X
परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार. (Photo: Representational )
परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार. (Photo: Representational )

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली एक विवाहिता की दिल्ली के अशोक नगर स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न और हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद दिल्ली पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है, जिससे परिवार में भारी नाराजगी है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार भटनी थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव निवासी मृतका के पिता मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं. उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा हैं. बड़ी बेटी की शादी करीब 10 वर्ष पहले मइल थाना क्षेत्र के तेलिया शुक्ला गांव के एक युवक से हुई थी. विवाह के बाद उसका परिवार दिल्ली के अशोक नगर इलाके में रह रहा था.

मृतका की मां ने बताया कि घटना से एक दिन पहले, यानी 2 जून को उनकी बेटी ने वीडियो कॉल कर रोते हुए उन्हें तत्काल मायके बुलाने की गुहार लगाई थी. मां के मुताबिक बेटी ने कहा था कि ससुराल वाले उसके साथ कुछ भी कर सकते हैं और उसकी जान को खतरा है. परिजनों का कहना है कि वह फोन पर काफी डरी और सहमी हुई लग रही थी. परिवार अगले दिन उसे घर बुलाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत की सूचना मिल गई.

Advertisement

ससुर करता था परेशान
परिजनों के अनुसार मृतका के पति ने फोन कर बताया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. यह खबर सुनकर परिवार सदमे में आ गया. जब परिजन दिल्ली पहुंचे, तब तक शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका था.इसके बाद मायके पक्ष ने अशोक नगर थाने में नामजद शिकायत देकर ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.

मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि ससुर की उसकी बेटी पर गलत नजर थी और वह उसे अक्सर अकेले कमरे में बुलाता था. मां का दावा है कि एक बार ससुर ने उसकी बेटी की कमर को छू भी लिया था. वहीं विरोध करने के बाद ससुराल वालों द्वारा उसे और अधिक परेशान किया जाने लगा.

परिजनों का यह भी आरोप है कि विवाहिता को न तो पर्याप्त कपड़े दिए जाते थे और न ही खर्च के लिए पैसे. उसे मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जाता था. मृतका के पिता ने कहा कि उनकी बेटी की मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. परिवार अब न्याय की उम्मीद में पुलिस और प्रशासन की ओर देख रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement