scorecardresearch
 

CM योगी ने ली गोरखपुर सांसद की चुटकी, बोले- रवि किशन तो नाच गाकर कमा लेंगे, कालीबाड़ी के बाबा का क्या होगा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के पाण्डेयहाता में 'फूलों की होली' खेलकर उत्सव का आगाज किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2014 से पहले यूपी में त्योहारों पर कर्फ्यू लगता था, लेकिन आज 'रामराज्य' की अवधारणा के साथ हर नागरिक सुरक्षित महसूस कर रहा है.

Advertisement
X
गोरखपुर में सीएम योगी और रवि किशन (Photo- Screengrab)
गोरखपुर में सीएम योगी और रवि किशन (Photo- Screengrab)

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के पाण्डेयहाता में होलिका दहन कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान सीएम ने यहां स्थानीय जनता के साथ फूलों की होली खेली और प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए पाण्डेयहाता की संकरी गलियों को चौड़ा कर 'विरासत गलियारा' बनाने और व्यापारियों के लिए कॉम्प्लेक्स निर्माण की घोषणा की. इसके साथ ही उन्होंने मंच से एक बार फिर स्थानीय सांसद रवि किशन की चुटकी भी ली. 

सीएम योगी ने कहा पाण्डेयहाता में संकरी गली थी. अब सड़कें चौड़ी हो जाएंगी तो 'विरासत गलियारा' सबसे सुंदर होगा. यहां व्यापरियों को लाभ होगा. एक कॉम्लेक्स भी व्यापारियों के लिए बनेगा. इसी बीच रविकिशन की चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा- वो तो नाच गाकर कमा लेंगे. लेकिन कालीबाड़ी के बाबा कहां से कमाएंगे. जब जनता की समृद्धि आएगी तो उनकी भी कमाई होगी. 

सीएम की बातें सुनकर पूरा माहौल खुशनुमा हो गया और लोग ठहाके लगाते नजर आए. खुद रवि किशन और मंच पर बैठे कालीबाड़ी बाबा भी खिलखिला के हंस पड़े. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

विरासत और विकास का संगम

सीएम योगी ने कहा कि पाण्डेयहाता की गलियां अब चौड़ी होंगी, जिससे यह विरासत गलियारा सबसे सुंदर बनेगा. इससे स्थानीय व्यापारियों को सीधा लाभ होगा. कार्यक्रम में चुटीले अंदाज में उन्होंने सांसद रवि किशन पर तंज कसते हुए कहा कि वे तो नाच-गाकर कमा लेंगे, लेकिन व्यापारियों के हित के लिए सरकार कॉम्प्लेक्स बनाएगी. उन्होंने जोर दिया कि आज दुनिया में अराजकता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है.

Advertisement

माफियाओं की तुलना हिरण्यकश्यप से

अराजकता पर प्रहार करते हुए सीएम ने कहा कि माफियागिरी, उग्रवाद और गुंडागर्दी हिरण्यकश्यप के आधुनिक रूप हैं. उन्होंने पौराणिक संदर्भ देते हुए कहा कि जैसे भगवान नरसिंह ने हिरण्यकश्यप का वध कर धर्म की स्थापना की थी, वैसे ही आज के इन 'लातों के भूत' बातों से नहीं मानेंगे. इन्हें खत्म करने के लिए किसी न किसी राम या नरसिंह को अवतरित होना ही पड़ेगा, तभी विकसित भारत बनेगा.

दंगा मुक्त उत्तर प्रदेश का दावा

मुख्यमंत्री ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यूपी में सिर्फ दंगा था और अब 'सब चंगा' है. 2014 के पहले सरकारें धर्म के नाम पर बांटती थीं और त्योहारों से पहले कर्फ्यू लग जाता था. आज प्रदेश में कोई तनाव या भय नहीं है। उन्होंने कहा कि जब हर व्यक्ति को सुरक्षा का एहसास और विश्वास होता है, वही सही मायने में रामराज्य की अवधारणा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement