scorecardresearch
 

बरेली: परिवार नहीं माना तो प्रेमी-प्रेमिका ने खाया ज़हर... दोनों की मौत

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में परिवार के शादी से विरोध के बाद एक प्रेमी जोड़े ने कथित तौर पर ज़हर खाकर जान दे दी. 19 वर्षीय मेधा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 वर्षीय रिंकू ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Advertisement
X
बरेली में कपल के सुसाइड से सनसनी. (Photo: Representational )
बरेली में कपल के सुसाइड से सनसनी. (Photo: Representational )

बरेली में एक युवा जोड़े ने शनिवार को ज़हर खाकर जान दे दी, क्योंकि उनके परिवारों ने उनके रिश्ते और शादी करने की योजना का विरोध किया था. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. यह घटना भोजीपुरा पुलिस स्टेशन इलाके के मकरंदपुर गांव में हुई. अधिकारियों ने बताया कि महिला की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि पुरुष की मौत बाद में इलाज के दौरान हुई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधीक्षक (उत्तर) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस को दोपहर करीब 3.30 बजे सूचना मिली कि मकरंदपुर गांव के एक खेत में दो लोगों ने ज़हर खा लिया है. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि आटा मंडा गांव की रहने वाली मेधा (19) और मकरंदपुर के रहने वाले रिंकू (20) खेत में बेहोश पड़े थे.

पुलिस के पहुंचने तक मेधा की मौत हो चुकी थी, जबकि रिंकू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम उसकी मौत हो गई. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच चल रही है.

5 महीने से दोनों थे रिलेशनशिप में
शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों एक ही समुदाय के थे और रिलेशनशिप में थे. पुलिस के अनुसार परिवारों ने उनकी शादी का विरोध किया था क्योंकि वे रिश्तेदार थे. रिंकू के भाई बंटी ने आरोप लगाया कि यह जोड़ा लगभग 5 महीनों से रिलेशनशिप में था. उसने दावा किया कि महिला के परिवार ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई थी, उसके साथ मारपीट की थी और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था.

Advertisement

परिवार के सदस्य के अनुसार महिला ने रिंकू से संपर्क किया और ज़ोर दिया कि या तो वे साथ भाग जाएं या अपनी जान दे दें. जिसके बाद दोनों ने ज़हर खा लिया. पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान रिलेशनशिप का पहलू सामने आया है और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement