scorecardresearch
 

पुलिस चौकी के पास भी नहीं डरे चोर... मेडिकल कॉलेज कैंपस में दो डॉक्टरों के घरों से 30-40 लाख की चोरी, VIDEO

बांदा में चोरों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब मेडिकल कॉलेज कैंपस भी सुरक्षित नहीं रहा. रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज परिसर में डॉक्टर और नर्सिंग अधिकारी के सरकारी आवासों के ताले तोड़कर नकाबपोश बदमाश लाखों रुपये के जेवर और कैश लेकर फरार हो गए. दोनों घरों से करीब 30 से 40 लाख रुपये की चोरी का दावा है. वारदात CCTV में कैद हुई है.

Advertisement
X
दो सरकारी आवासों से लाखों के जेवर और कैश उड़ाए.(Photo: Screengrab)
दो सरकारी आवासों से लाखों के जेवर और कैश उड़ाए.(Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के बांदा में चोरी की लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज कैंपस में बड़ी वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मेडिकल कॉलेज परिसर में बने डॉक्टरों और नर्सिंग अधिकारी के सरकारी आवासों को नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया. बताया जा रहा है कि दो घरों से करीब 30 से 40 लाख रुपये के कीमती जेवर और कैश चोरी कर लिया गया.

वारदात 19 अगस्त की बताई जा रही है. पीड़ित डॉक्टर के मुताबिक, घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था. इसी दौरान बदमाश सरकारी फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए. दोनों सरकारी आवासों में एक साथ चोरी होने से मेडिकल कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: बाथरूम जाना है... इतना कहकर पुलिस को चकमा दिया और फरार हो गया आरोपी, बांदा कोर्ट में हड़कंप

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस परिसर में चोरी हुई, वहां चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था होने के साथ ही पास में पुलिस चौकी भी मौजूद है. इसके बावजूद बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर निकल गए. चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है. वहीं, रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल सुनील कौशल की भी मेडिकल कालेज की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, जहां तक कि वहां अलग से गार्ड तैनात किए गए हैं.

Advertisement

CCTV फुटेज से बदमाशों की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और CCTV फुटेज खंगाले. सर्विलांस की मदद से बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर जल्द आरोपियों की पहचान हो जाएगी.

ASP मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज कैंपस के एक घर में अज्ञात व्यक्तियों के घुसकर चोरी करने की सूचना मिली थी. जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारी, कोतवाली नगर पुलिस और SOG टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद साक्ष्यों को जुटाया गया.

देखें वीडियो...

ASP के मुताबिक, CCTV फुटेज और सर्विलांस के आधार पर तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है. टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का अनावरण करते हुए चोरी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा पर उठे सवाल

मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण परिसर के भीतर डॉक्टरों के सरकारी आवासों में चोरी की वारदात ने सुरक्षा इंतजामों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. खासतौर पर परिसर के पास पुलिस चौकी होने के बावजूद बदमाशों का आसानी से घरों तक पहुंचना और फिर चोरी करके निकल जाना जिम्मेदारों के लिए चिंता का विषय है.

Advertisement

पीड़ितों ने पुलिस को बताया है कि चोरी हुए सामान में कीमती आभूषण और नकदी शामिल है, जिसकी कुल कीमत करीब 30 से 40 लाख रुपये बताई जा रही है. हालांकि, चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन जांच पूरी होने और संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के बाद स्पष्ट होगा.

फिलहाल, पुलिस CCTV फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है. एक ही परिसर में दो सरकारी आवासों को निशाना बनाए जाने से यह भी आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले इलाके की रेकी की होगी. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement