scorecardresearch
 

फार्म हाउस में शादी के बीच मर्डर, घात लगाए बदमाशों ने युवक पर चलाई गोलियां

बागपत में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब मैरिज होम की पार्किंग में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गईं. कई साल पुरानी रंजिश के चलते यहां शादी में आए शख्स की हत्या कर दी गई.

Advertisement
X
फार्म हाउस में शादी के बीच मर्डर (Photo: itg)
फार्म हाउस में शादी के बीच मर्डर (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के दोघट कस्बे में स्थित धूम सिंह फार्म हाउस में चल रहे एक शादी समारोह के दौरान खूनी वारदात हो गई. जानकारी के मुताबिक शामली जिले के लाख बहावड़ी गांव निवासी विवेक किसी रिश्तेदारी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फार्म हाउस पहुंचे थे. इसी दौरान जब वह मैरिज होम की पार्किंग में मौजूद थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

अचानक चली गोलियों से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. विवेक को कई गोलियां लगीं और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि विवेक शामली जिले के लाख बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान के पति थे. आशंका है कि यह हमला पुरानी रंजिश में किया गया है.

दरअसल, फरवरी 2015 में विवेक के बेटे सागर ने कुख्यात बदमाश विक्की त्यागी की कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी थी. माना जा रहा है कि उसी हत्याकांड का बदला लेने के लिए विवेक को निशाना बनाया गया. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. 

पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है. इस सनसनीखेज हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisement


 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement