scorecardresearch
 

गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड: 'असद गलत किस्म का लड़का था, हमेशा उधमबाजी और नशे में रहता था', पड़ोसी ने खोला कच्चा चिट्ठा

गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड में मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर पर उसके पड़ोसी जावेद खान ने बड़ा बयान दिया है. जावेद ने पुलिस कार्रवाई का समर्थन करते हुए बाकी अपराधियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने की मांग की है, जिसके बाद प्रशासन ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है.

Advertisement
X
सूर्या के 'कातिल' असद का एनकाउंटर हो चुका है (Photo- ITG)
सूर्या के 'कातिल' असद का एनकाउंटर हो चुका है (Photo- ITG)

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र स्थित नवनीत विहार में हुए 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड के चलते इलाके में तनाव है. इस बीच मुख्य आरोपी असद के घर के बाहर प्रशासन द्वारा नोटिस चस्पा किया गया है. ऐसे में अवैध हिस्से पर बुलडोजर एक्शन की संभावना जताई जा रही है. वहीं, पड़ोसी जावेद खान ने मीडिया को दिए बयान में असद के एनकाउंटर पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्रवाई की सराहना की है. जावेद ने बताया कि असद गलत किस्म का लड़का था जो हमेशा उधमबाजी और नशे में रहता था.  

पड़ोसी जावेद खान ने खोला असद का कच्चा चिट्ठा

असद के पड़ोसी जावेद खान ने एनकाउंटर पर खुलकर अपनी बात रखी. जावेद ने कहा कि एनकाउंटर होने से उन्हें बहुत खुशी है और माननीय योगी आदित्यनाथ जी को ऐसे ही कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी की ऐसी घटना करने की हिम्मत न हो. जावेद के मुताबिक, असद गलत टाइप का लड़का था, जो उधमबाजी और नशे में रहता था. उसने सूर्या को बहाने से बुलाकर जो मारा, वह बहुत ज्यादा गलत था.

मुसलमान देख लें कि क्या हो रहा है: जावेद

जावेद खान ने आगे कहा कि अगर मुसलमान यह सोच रहे हैं कि योगी बाबा की सरकार में हमारा कुछ नहीं होगा, तो अब वे देख लें कि क्या हो रहा है. जो भी मुसलमान कुछ गलत करने की सोचेगा, योगी बाबा सीधा उसे ऊपर पहुंचाने की कोशिश कर देते हैं. जावेद ने हिंदुओं को अपनी सुरक्षा के लिए घर में तलवार रखने की सलाह देते हुए कहा कि जो भी अपराधियों के समर्थन में बोल रहे हैं, उन पर मुकदमा चलना चाहिए.

Advertisement

अपराधियों में जेल के अंदर रहने का डर

जावेद खान ने यूपी में कानून के खौफ पर बात करते हुए कहा कि आज के टाइम में योगी सरकार में पुराने-पुराने अपराधी और कैदी जेल से बाहर नहीं आना चाहते. जब पुलिस वाले उनसे कहते हैं कि कुछ दिनों के लिए बेल ले लो, तो वे कहते हैं कि हम जेल के अंदर ही सेफ हैं, हम बाहर नहीं जा रहे हैं क्योंकि बाहर योगी बाबा का इतना डर लगता है. जावेद ने असद के साथ पकड़े गए बाकी आरोपियों के एनकाउंटर और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की.

असद के घर ढोल बजाकर मुनादी, बुलडोजर का अल्टीमेटम

प्रशासन की टीम ने खोड़ा के नवनीत विहार पहुंचकर एनकाउंटर में ढेर हो चुके असद के मकान पर नोटिस चिपका दिया है. लाउडस्पीकर और ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे मोहल्ले में ऐलान किया गया कि यह संपत्ति अवैध कब्जे की जमीन पर बनी है. यदि 15 दिनों के भीतर खुद कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन का बुलडोजर चलना तय है. गाजियाबाद अथॉरिटी के अनुसार, यह पुरानी संपत्ति कागजों में अब भी असद के पिता के नाम ही पंजीकृत है.

कैबिनेट मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार के द्वार

इस दुखद घड़ी में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिवार को पूरी सुरक्षा, आर्थिक सहायता और न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा कि अपराधियों या धमकाने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दूसरी तरफ, मृतक सूर्या की मां और बहन ने भी इस एनकाउंटर को उचित ठहराते हुए बाकी बचे सभी साजिशकर्ताओं की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement