scorecardresearch
 

समोसे पर ब्रश से रंग लगाता VIDEO वायरल, आखिर माजरा क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक शख्स समोसे जैसी दिखने वाली चीजों पर ब्रश से रंग लगाता नजर आता है. इसके बाद कुछ लोगों ने मिलावट का दावा किया, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि ये खाने वाले नहीं, बल्कि सजावट के लिए बने नकली समोसे हैं.

Advertisement
X
असली समोसा या डेकोरेशन पीस (Photo:X/@ThePushprajX)
असली समोसा या डेकोरेशन पीस (Photo:X/@ThePushprajX)

एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है. पहली नजर में ऐसा लगता है कि एक शख्स समोसों पर ब्रश से रंग लगा रहा है. वीडियो सामने आते ही कई लोगों ने इसे खाने में मिलावट का मामला बता दिया, जबकि एक दावा ये भी है कि ये खाने वाले समोसे नहीं, बल्कि सजावट के लिए बनाए गए नकली समोसे हैं. फिलहाल वीडियो को लेकर जमकर बहस छिड़ी हुई है.

आखिर वीडियो में दिख क्या रहा है?

वायरल क्लिप में एक व्यक्ति जमीन पर बैठा दिखाई देता है. उसके आसपास समोसे जैसी चीजें रखी हैं. कुछ का रंग हल्का है, जबकि कुछ पहले से सुनहरे रंग की दिखाई देती हैं. वह ब्रश की मदद से इन पर रंग लगाता नजर आता है. पास में रंग से भरे छोटे-छोटे डिब्बे भी रखे हुए हैं.ये नजारा लोगों को उलझन में डाल रहा है, क्योंकि यह किसी कुकिंग प्रोसेस से ज्यादा पेंटिंग जैसा दिखाई देता है.यह वीडियो X पर  शेयर किये गया है. जिसका कैप्शन है- मुझे लगा था समोसे शुद्ध होते हैं, लेकिन यहां भी मिलावट हो रही है. इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों ने खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए.

देखें वीडियो

Advertisement

'ये कला है'

वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. एक यूजर ने लिखा कि समोसे को रंगने की क्या जरूरत है, इससे क्या फायदा होगा?" वहीं दूसरे ने मजाक में लिखा कि समोसा भी गद्दार निकला.

हालांकि बड़ी संख्या में ऐसे यूजर्स भी हैं, जिन्होंने दावा किया कि वीडियो में दिख रहे समोसे असली नहीं हैं. एक यूजर ने लिखा, "ये एक कलाकार है और ये समोसे खाने के लिए नहीं, बल्कि सजावट के लिए बनाए गए हैं. इसकी कला की तारीफ करनी चाहिए."

एक अन्य यूजर ने कहा कि ये नकली समोसे हैं, जिन्हें डेकोरेशन के लिए बनाया गया है. वहीं कुछ लोगों का दावा है कि ये समोसे मिट्टी (क्ले) से तैयार किए गए हैं.

सच्चाई अब भी साफ नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो में दिख रही वस्तुएं वास्तव में खाने वाले समोसे हैं या सजावट के लिए तैयार किए गए खिलौने . इस वीडियो या उससे जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अपनी-अपनी समझ के अनुसार इसकी अलग-अलग व्याख्या कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement