scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

रामायण में 'शूर्पणखा' बनीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रेलर लॉन्च इवेंट में लूटी लाइम लाइट, दिखा रॉयल लुक

Rakul Preet Singh Saree
  • 1/9

18 जुलाई को नई दिल्ली में फिल्म 'रामायण' के 'प्रथम संकल्प' नाम के एक ग्रैंड प्रमोशनल इवेंट का आयोजन किया गया.  इस इवेंट में वैसे तो कई बड़े सितारे पहुंचे, लेकिन जिसने सबसे ज्यादा महफिल लूटी, वो थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह.  (Photo: Instagram/rakulpreet)

Rakul Preet Singh Saree
  • 2/9

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस ऐतिहासिक फिल्म में रकुल 'शूर्पणखा' का बेहद अहम किरदार निभा रही हैं.   (Photo: Instagram/rakulpreet)
 

Rakul Preet Singh Saree
  • 3/9

इस खास मौके के लिए रकुल ने एक बेहद खूबसूरत चमकीली पीली सिल्क साड़ी चुनी, जिसमें उनका लुक देखते ही बन रहा था.   (Photo: Instagram/rakulpreet)

Advertisement
Rakul Preet Singh Saree
  • 4/9

रकुल प्रीत सिंह इस प्रमोशनल इवेंट में पूरी तरह से भारतीय रंग-रूप में रंगी नजर आईं. उन्होंने चमकीले पीले रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन जरी का हैवी बॉर्डर बना हुआ था. इस खूबसूरत साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग हाफ-स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया.  (Photo: Instagram/rakulpreet)

Rakul Preet Singh Saree
  • 5/9

अपने लुक को और ज्यादा ग्रेसफुल बनाने के लिए रकुल ने ज्वैलरी को काफी क्लासी और मिनिमल रखा. उन्होंने कानों में बड़े पोल्की और कुंदन के झुमके पहने और हाथों में साड़ी से मैच करती हुई कांच की चूड़ियां कैरी कीं.  (Photo: Instagram/rakulpreet)

Rakul Preet Singh Saree
  • 6/9

मेकअप की बात करें तो उन्होंने बिल्कुल सटल और नेचुरल टच चुना. माथे पर एक छोटी सी काली बिंदी और होठों पर न्यूड लिपस्टिक उनके चेहरे की चमक को और बढ़ा रही थी.  (Photo: Instagram/rakulpreet)
 

Rakul Preet Singh Saree
  • 7/9

एक्ट्रेस ने बीच से मांग निकालकर सॉफ्ट वेव्स वाला हेयरस्टाइल किया और बालों को नीचे की तरफ पोनीटेल में बांधा. चेहरे के आस-पास कुछ खुले बाल छोड़े गए, जिससे हेयरस्टाइल काफी रिलैक्स्ड और नैचुरल लग रहा था.  (Photo: Instagram/rakulpreet)

Rakul Preet Singh Saree
  • 8/9

रकुल ने अपने इस खूबसूरत फोटोशूट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'एक ऐसी चीज का हिस्सा बनना सम्मान की बात है जो जिंदगी और सिनेमा से भी कहीं बड़ी है.'   (Photo: Instagram/rakulpreet)

Rakul Preet Singh Saree
  • 9/9

'हमारा इतिहास, हमारी विरासत, हमारी रामायण. हम दुनिया के सामने भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं; यह एहसास सचमुच शब्दों से परे है.' आप सभी के हमारे साथ इस दुनिया में कदम रखने का बेसब्री से इंतज़ार है.'  (Photo: Instagram/rakulpreet)

Advertisement
Advertisement
Advertisement