scorecardresearch
 

कभी भाभा रिसर्च सेंटर में करते थे जॉब, M.Tech संन्यासी की कहानी वायरल!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स ये दावा करता दिखाई दे रहा है कि उसने 20- 22 साल पहले एमटेक किया और भाभा रिसर्च सेंटर में भी काम किया है और अब वह संन्यासी जीवन जी रहा है. क्योंकि उसका मन इसी काम में ल गया.

Advertisement
X
संन्यासी जीवन बिताने वाले शख्स ने दावा किया कि वह एमटेक कर बार्क में काम कर चुका है (Photo - Instagram/@nomadic_mohit)
संन्यासी जीवन बिताने वाले शख्स ने दावा किया कि वह एमटेक कर बार्क में काम कर चुका है (Photo - Instagram/@nomadic_mohit)

इंटरनेट पर कभी- कभी कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं, जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं. एक ऐसा ही वीडियो एक इंजीनियर संन्यासी का वायरल हो रहा है. बड़ी- बड़ी दाढ़ी और बाल, भगवा कपड़ा और अंग्रेजी लहजे में बोलते हुए. इस शख्स के वीडियो को देख एक बार के लिए भी सोच में पड़ जाएंगे. क्योंकि, अगर इस शख्स की माने तो इसने अपना अच्छा खासा करियर छोड़कर संन्यासी बनने का फैसला किया. 

इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स के दावे के मुताबिक, उसने 2002 में कंप्यूटर साइंस से एमटेक किया था. उसके बाद उसने BARC यानी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में 1 साल तक काम किया. फिर अचानक से नौकरी छोड़ दी और संन्यासी बन गए. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @nomadic_mohit नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है - एक इंजीनियर ने BARC की अपनी नौकरी छोड़ दी और संन्यासी बन गया. 

वीडियो में गेरुआ कपड़ा पहने बड़े- बड़े उलझे बाल और दाढ़ी वाला एक शख्स हंसता हुआ दिखाई देता है. जब कंटेंट क्रिएटर उससे पूछता है कि 2002 में आपने क्या किया. तब वह हंसते हुए बताता है कि उसने कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया. 6 महीने की भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में ट्रेनिंग की. फिर वहां जॉब भी किया. 

Advertisement

फिर उस संन्यासी ने मुस्कुराते हुए बताया कि हां- हां मैंने बार्क में काम किया. मुंबई में. फिर एमटेक हो गया. वहां से निकलते ही संन्यासी लोगों के साथ चला गया. बार्क में एक साल तक रहा. ट्रेनिंग हो गया फिर काम किया. फिर एमटेक किया और संन्यासी लोग के पास चला गया. 

उस शख्स ने आगे बताया कि जब सीईओ ने पूछा कहां है. तब मैंने बताया संन्यासी लोग के पास चला आया है. संन्यासी बनने को. तब मुझे सीईओ ने कहा तुम पागल हो. तब मैंने कहा हां. उसने आगे बताया कि वह क्यों संन्यासी बना. शख्स ने कहा कि जन्म और मृत्यु का एक निश्चित समय होता है और इसके बीच का जो थोड़ा टाइम है वहीं जिंदगी है और ये लाइफ बहुत इम्पोर्टेंट है. 

यह भी पढ़ें: उल्टी बाइक पर 10 मिनट बैठने का चैलेंज, पूरा किया तो मुफ्त में मिल जाएगी!

इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई है. एक यूजर ने लिखा है कि इसके बोलने के तरीके से यह केरल का लगता है. एक यूजर ने लिखा है कि मैं खुद को 10 साल बाद ऐसा ही देख रहा हूं. एक यूजर ने लिखा है - कम से कम वह मुस्कुरा तो रहा है. इस तरह के सैकड़ों रिएक्शंस इस वीडियो पर आए हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement