एक शख्स जो कारपेंटर की अच्छी खासी नौकरी करता था. एक दिन उसके पालतू बुलडॉग का एक वीडियो वायरल हो गया. इसके बाद उसका कुत्ता देखते ही देखते सोशल मीडिया सनसनी बन गया. बुलडॉग के ऑनलाइन वीडियो की कमाई उसके मालिक की सैलरी से भी ज्यादा हो गई. इसके बाद शख्स ने अपनी अच्छी-खासी नौकरी छोड़ दी और अपने बुलडॉग के साथ जगह-जगह घूमकर फुलटाइम वीडियो बनाने का काम शुरू कर दिया.
द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, 33 साल के डंकन टाउट ने अपने फ्रेंच बुलडॉग टीजे की लोकप्रियता की वजह से अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला किया. वह एक कारपेंटर की अच्छी-खासी अपनी नौकरी छोड़ दी. क्योंकि उसका कुत्ता इंटरनेट पर सनसनी बन गया और उससे भी ज्यादा पैसे कमाने लगा.
डंकन टाउट ने 2021 में अपने फ्रेंच बुलडॉग टीजे के लिए एक इंस्टाग्राम पेज बनाया था. उस वह सिर्फ 'यादों का संग्रह' रखना चाहता था. हालांकि, कुत्ते के पानी में डुबकी लगाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद, कंपनियों ने कुत्ते और इसके मालिक की हास्यपूर्ण और यात्रा संबंधी वीडियो के साथ एडवर्टिजमेंट कंटेट देने के लिए भुगतान की पेशकश करना शुरू कर दिया.
इससे इतनी अधिक कमाई हुई कि मालिक डंकन ने जनवरी 2025 में अपनी फुलटाइम नौकरी छोड़ने और अपने पालतू दोस्त की सोशल मीडिया प्रजेंस को फुलटाइम मैनेज करने का फैसला किया, क्योंकि उसका कुत्ता प्रति घंटे उससे कहीं बेहतर कमा रहा था.
डंकन, जो केंट के रहने वाले हैं लेकिन अपने काम की वजह से अधिकांश समय लंदन में रहते है. उन्होंने बताया कि मैं दिन-रात काम करता था, सुबह छह बजे उठता था, लंदन जाता था और दिन भर काम करता था. फिर रग्बी भी खेलता था. अब नौकरी छोड़ने के बाद मुझे बहुत ज़्यादा आज़ादी है.
कई कंपनियों की तरफ से एडवर्टिजमेंट का मिला ऑफर
डंकन ने बताया कि पिछले साल मेरी शादी हुई और मैंने घर बदला और इन सबके साथ-साथ मैं अपने कुत्ते की देखभाल भी करता रहा. बात यहां तक पहुंच गई थी कि मैं सोचने लगा था कि मैं काम पर क्यों जाऊं? अब तो इसका कोई मतलब ही नहीं रह गया है. डंकन और टीजे ने मिलकर कई कंपनियों के ब्रांड पार्टनरशिप हासिल की और इससे उन्हें काफी कमाई हो रही है.
टिकटॉक पर 7 लाख से अधिक फॉलोअर्स होने और उसके वीडियो को करोड़ों बार देखे जाने के बावजूद, टीजे अपनी इस नई प्रसिद्धि से पूरी तरह बेखबर है. मालिक डंकन बताते हैं कि सड़क पर अक्सर लोग उनके प्यारे कुत्ते को पहचान लेते हैं, भले ही वे उन्हें न पहचान पाएं. उन्होंने कहा कि उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है और यह बहुत ही मजेदार है.