scorecardresearch
 

जिसके घर में देखे थे सपने, उसी नानी को प्लेन में पायलट ने यूं कहा शुक्रिया, वीडियो वायरल

जिंदगी अक्सर सपनों के पूरे होने और अधूरे रह जाने के बीच झूलती रहती है, लेकिन जब बचपन में देखा गया सपना सच हो जाता है, तो उस खुशी के साथ एक और एहसास जुड़ता है.उन लोगों के प्रति शुक्रगुजारी, जिन्होंने उस सफर में साथ दिया. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो इसी एहसास को बयां करता है.

Advertisement
X
यह कहानी है श्रुति की, जो आज एक कमर्शियल पायलट हैं  (Photo:Insta/ livininversatility)
यह कहानी है श्रुति की, जो आज एक कमर्शियल पायलट हैं (Photo:Insta/ livininversatility)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है. वीडियो में IndiGo फ्लाइट के अंदर पायलट की एक खास अनाउंसमेंट सुनाई देती है. यह कोई सामान्य घोषणा नहीं, बल्कि एक ऐसे सपने की कहानी है जो सालों बाद पूरा हुआ.

यह कहानी है श्रुति की, जो आज एक कमर्शियल पायलट हैं और IndiGo में कैप्टन के तौर पर काम कर रही हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि करीब 15 साल पहले वह अपनी नानी के घर गई थीं. उस समय उनका मकसद Indira Gandhi Rashtriya Udan Akademi (IGRUA) की तैयारी करना था, जो देश की प्रतिष्ठित फ्लाइंग ट्रेनिंग संस्थाओं में से एक है.

श्रुति के लिए नानी का घर सिर्फ रहने की जगह नहीं थी. वह उनके सपनों की शुरुआत थी. वहीं से उन्होंने पायलट बनने का सपना देखा और उसी दिशा में कदम बढ़ाए. वक्त के साथ उनकी मेहनत रंग लाई. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एयर इंडिया से की.

लेकिन इस कहानी का सबसे खास पल हाल ही में आया. श्रुति को पुणे से दिल्ली की एक IndiGo फ्लाइट उड़ाने का मौका मिला. इस फ्लाइट में एक खास यात्री भी मौजूद थीं.उनकी अपनी नानी. जिस नानी ने कभी अपने घर में जगह देकर उनके सपनों को सहारा दिया था, आज वही नानी उस विमान में बैठी थीं, जिसे उनकी पोती उड़ा रही थी.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shruti (@livininversatility)

यह पल श्रुति के लिए किसी सपने से कम नहीं था. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें जिंदगी में यह खूबसूरत मौका मिला, जहां उनकी पूरी यात्रा एक 'फुल सर्कल' की तरह महसूस हुई. उन्होंने इस पल को अपने परिवार, दोस्तों, शिक्षकों और साथियों को समर्पित किया, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया.

क्यों हो रहा है ये वीडियो वायरल

यह वीडियो इसलिए भी लोगों को छू रहा है क्योंकि यह किसी की कामयाबी की कहानी नहीं है. यह रिश्तों, मेहनत और सपनों के पूरे होने का भावनात्मक संगम है।.एक नानी, जिसने अपनी पोती को सहारा दिया, और एक पोती जिसने उसका शुक्रगुजार इस तरह किया. यही इस कहानी की सबसे बड़ी खूबसूरती है.श्रुति ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा कि यह पल हमेशा मेरे साथ रहेगा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement