scorecardresearch
 

पीस टॉक में कितने 'पीस' होते हैं? JD Vance से क्या-क्या पूछ रहे हैं पाकिस्तानी

इस्लामाबाद में जहां एक तरफ शांति वार्ता को लेकर दुनिया की निगाहें टिकी हैं, वहीं पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर जेडी वेंस को लेकर मजेदार मीम्स सामने आ रहे हैं.फोन बंद होने से लेकर पॉडकास्ट और डॉलर तक, लोगों ने संजीदा माहौल को भी मजाक में बदल दिया.

Advertisement
X
दुनिया शांति की उम्मीद में, पाकिस्तानी सोशल मीडिया में व्यस्त (Photo:AP and ITG))
दुनिया शांति की उम्मीद में, पाकिस्तानी सोशल मीडिया में व्यस्त (Photo:AP and ITG))

दुनिया की निगाह इस वक्त पाकिस्तान पर टिकी है. वजह-इस्लामाबाद में चल रही अहम शांति वार्ता, जहां जंग को रोकने और मिडिल ईस्ट में स्थिरता लाने पर चर्चा हो रही है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी इस बातचीत का हिस्सा बनने पाकिस्तान पहुंचे हैं, जबकि ईरान का प्रतिनिधिमंडल भी यहां मौजूद है.

मामला बेहद संजीदा है.जंग, सीजफायर और वैश्विक शांति जैसे बड़े मुद्दे दांव पर हैं, लेकिन इसी बीच पाकिस्तान का सोशल मीडिया कुछ अलग ही मूड में नजर आ रहा है.जहां एक तरफ कूटनीतिक बातचीत चल रही है, वहीं दूसरी तरफ X पर तरह-तरह की मीम्स आ रहे हैं. किसी का कहना है कि वेंस साहब पाकिस्तान आए हैं, तो पहले किसी यूट्यूबर के साथ पॉडकास्ट कर लें!  तो किसी ने मजाक में लिखा-डॉलर साथ लाए हैं तो थोड़ा यहां भी छोड़ जाएं!

आइये देखते हैं कुछ मजेदार मीम्स

शांति की बात तो होती रहेगी, वेंस क्वेटा का अंडा परांठा जरूर खाएं.

 

 सबसे ज्यादा चर्चा उस मीम की रही, जिसमें दावा किया गया कि जेडी वेंस का फोन पाकिस्तान में लैंड करते ही बंद हो गया क्योंकि वो 'PTA अप्रूव्ड' नहीं था. पाकिस्तान के मोबाइल रजिस्ट्रेशन नियम पहले ही लोगों के निशाने पर रहते हैं.

Advertisement

एक पोस्ट में लिखा गया कि “Welcome to Pakistan… पहले फोन रजिस्टर कराइए, फिर बात कीजिए! 

जाहिर है, कुछ यूजर्स ने जेडी वेंस के इंटरव्यू को लेकर भी मजेदार कल्पनाएं कर डालीं. सोशल मीडिया पर ऐसे मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान की वही न्यूज एंकर जो अपने फालतू और अजीबोगरीब सवालों के लिए फेमस हैं.वेंस का इंटरव्यू लेने वाली हैं.इन मीम्स में यूजर्स ने अपने हिसाब से सवाल भी गढ़ लिए हैं, जो सुनकर कोई भी हंस पड़े.

आइए देखते हैं कुछ ऐसे ही वायरल मीम्स, जिनमें जेडी वेंस से पूछे गए ‘काल्पनिक’ सवाल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

 

 

 

 जेडी वेंस पाकिस्तान में तेल की कीमत का अंदाजा लगाते हुए.

बता दें, इस शांति वार्ता में पाकिस्तान का भी बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है. एक तरफ क्षेत्रीय स्थिरता की चुनौती है, तो दूसरी तरफ वैश्विक मंच पर अपनी साख मजबूत करने का मौका. ऐसे में इस्लामाबाद की ये बातचीत सिर्फ कूटनीति नहीं, बल्कि पाकिस्तान की साख का भी इम्तेहान है. अब देखना दिलचस्प होगा कि जहां एक तरफ मीम्स की गूंज है, वहीं दूसरी तरफ इन अहम बातचीतों से जमीन पर क्या ठोस नतीजे निकलते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement