scorecardresearch
 

1875 में बनी बीयर की एक बोतल 3.29 लाख रुपये में बिकी

आर्कटिक अभियान के लिए 140 साल पहले बनाई गई बीयर की एक बोतल करीब 329,246 रुपये (33,00 पाउंड) में नीलाम हो गई. यह इसकी अनुमानित कीमत से पांच गुना ज्यादा मूल्य पर नीलाम हुई है.

Advertisement
X
symbolic image
symbolic image

आर्कटिक अभियान के लिए 140 साल पहले बनाई गई बीयर की एक बोतल करीब 329,246 रुपये (33,00 पाउंड) में नीलाम हो गई. यह इसकी अनुमानित कीमत से पांच गुना ज्यादा मूल्य पर नीलाम हुई है.

अलसोप्स आर्कटिक अले नाम की बीयर स्टेफोर्डशियर के बर्टन अपॉन टै्रंट में 1875 में सर जॉर्ज नारेस की अगुवाई वाले अभियान के लिए बनाई गई थी. स्टेफोर्डशियर में गोबोवेन के एक गेराज में एक बॉक्स में यह बीयर मिली .

पहले व्हाइटचर्च के ट्रेवनिओ एंड डीन में एक नीलामी में इस बीयर के 59,862 रुपये (600 पाउंड) में बिकने की उम्मीद थी. इस बीयर को स्कॉटलैंड के एक निजी संग्रहकर्ता ने फोन के जरिए लगाई गई बोली से खरीदा है.

- इनपुट भाषा

Advertisement
Advertisement