scorecardresearch
 

घर में रखे थे कई साल पुराने पॉकिमॉन के कार्ड्स, नीलामी में मिले 20 करोड़ रुपये!

एक शख्स के पास कुछ साल पुराने पॉकिमॉन कार्ड्स रखे थे, जब उनकी नीलामी हुई तो पता चला कि उनकी कीमत 20 करोड़ रुपये हैं.

Advertisement
X
पॉकिमॉन कार्ड्स की नीलामी में एक शख्स को मिले 20 करोड़ रुपये. (Photo: Pexels)
पॉकिमॉन कार्ड्स की नीलामी में एक शख्स को मिले 20 करोड़ रुपये. (Photo: Pexels)

क्या आप भी बचपन में पॉकिमॉन कार्ड जमा करते थे या घर की आलमारी, फ्रिज पर चिपकाते थे? उस वक्त ये किसी दौलत से कम नहीं होती थी, लेकिन आपको अगर ऐसा लगता है कि आज इसकी कोई वैल्यू नहीं होगी तो शायद आप गलत हो सकते हैं. दरअसल, हाल ही में एक शख्स के पास रखे ये पॉकिमॉन के कार्ड इतने महंगे बिके कि वो मिनटों में करोड़पति बन गया. जी हां, इंग्लैंड के रहने वाले शख्स के पास ऐसे ही पॉकिमॉन कार्ड्स का कलेक्शन था, जो अभी नीलाम हुआ. उससे शख्स को 1.56 मिलियम पाउंड यानी 20 करोड़ रुपये मिले. 

ये कहानी है इंग्लैंड के वोकिंग के रहने वाले एक शख्स की, जो कभी डेकोरेटर था. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस शख्स ने बताया है कि उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि इन कार्डों की कोई कीमत होगी. फिर जब उसने अपने स्थानीय अखबार में एक कार्ड के 6,000 पाउंड से अधिक में बिकने के बारे में पढ़ा तो उसे यकीन हुआ. इस शख्स का कार्ड्स का कलेक्शन 15 सालों से घर के एक कोने में पड़ा था, जिसे इवबैंक में 1.56 मिलियन पाउंड में नीलाम किया गया. 

यह ब्रिटेन में अब तक की सबसे मूल्यवान ट्रेडिंग कार्ड नीलामी थी. इस शख्स ने बताया कि अक्सर अटारी में खजाना मिलने की बात आती थी, लेकिन मेरे मामले में ये सच साबित हुआ. उस शख्स ने बताया कि मेरा बेटे के पास भी ऐसे कार्ड थे और उसके खुद के पास भी अपने कार्ड थे. अब ये कार्ड महंगे में बिके. इस शख्स ने बताया कि एक बार उन्होंने 300 पाउंड में कुछ कार्ड मलेशिया के एक व्यक्ति से खरीदे थे, जिनकी नीलामी में 75 हजार पाउंड कीमत मिली है. 

Advertisement

शख्स के अनुसार, उसके बेटे ने अपना इंट्रेस्ट कम होने पर इन कार्ड का एक तरफ रख दिया था. लेकिन, कई साल बाद में ये कार्ड एक बड़ी कीमत में तब्दील हो चुके थे. उनके पास 42 ऐसे कार्ड सेट थे, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए. इनमें सबसे महंगा आइटम लेजेंडरी कलेक्शन कम्प्लीट मास्टर सेट था, जिसमें लगभग नई जैसी स्थिति में एक चारिज़ार्ड कार्ड भी शामिल था. इसकी नीलामी 15,000-20,000 पाउंड में तय की गई थी, लेकिन यह 100,000 पाउंड में बिका. 

अब फिर से पॉकिमॉन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इनके कार्ड्स की कीमत भी बढ़ गई है. अब इवबैंक का कहना है कि उन्हें लगता है कि उनके पास काफी पुरानी कोई चीज है, तो  दिखवा ले क्या पता वो आज के हिसाब से कोई कीमती सामान हो. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement