मुंबई को हमेशा से 'सपनों का शहर' कहा जाता है. लाखों लोग हर साल यहां अपने करियर और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर आते हैं. लेकिन इस सपनों के शहर की स्याह हकीकत ये भी है कि यहां के लोगों के रहने का स्तर भी सबसे खराब है. दुनिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियां यहीं है. मकान की कीमत बेहद ज्यादा है. मुंबई में इंसान एक खुद का आशियाना खरीदने के लिए अपनी जिंदगी भर की कमाई लगा देता है.
ये है मुंबई की जिंदगी,जो चमक-दमक के पीछे छिपी एक ऐसी सच्चाई दिखाती है. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां मुंबई में रहने वाले हजारों लोग खुद की मुश्किलों से रिलेट कर रहे हैं.
इंस्टाग्राम यूजर जाग्रत थिरवानी का एक वीडियो शेयर किया.जिसमें हल्के-फुल्के लेकिन अंदाज मुंबई में घर किराए पर लेने की मुश्किलों को दिखाया है. वीडियो में वह एक ऐसे फ्लैट में खड़े नजर आते हैं, जिसमें बालकनी तक नहीं है. इसी फ्लैट को दिखाते हुए वह कहते हैं कि वह सपने पूरे करने मुंबई आए थे, लेकिन यहां आकर सबसे बड़ी चिंता घर का किराया भरने की हो गई.
वीडियो में वे कहते हैं कि अगर सपना ऐसा है, जिसके लिए मुंबई आना पड़े, तो उसे थोड़ा बदल लेना चाहिए. क्योंकि यहां कई लोगों का सबसे बड़ा सपना अपने करियर से पहले हर महीने का घर का किराया समय पर भरना बन जाता है.
देखें वायरल वीडियो
उनका यह वीडियो लोगों को इसलिए पसंद आ रहा है क्योंकि यह सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि मुंबई में रहने वाले हजारों लोगों की हकीकत भी दिखाता है. देश के सबसे महंगे शहरों में शामिल मुंबई में किराया, सिक्योरिटी डिपॉजिट और ब्रोकरेज का खर्च नए लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है.
'मुंबई पहले आपका टैलेंट नहीं, बल्कि बैंक बैलेंस टेस्ट करती है
वीडियो पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा मुंबई पहले आपका टैलेंट नहीं, बल्कि बैंक बैलेंस टेस्ट करती है. दूसरे ने लिखा कि यहां का किराया बड़े-बड़े सपनों को भी छोटा कर देता है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि वीडियो मजेदार है, लेकिन आधी सैलरी किराए में देने वालों के लिए यह बिल्कुल सच है.
कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि मुंबई लोग करियर बनाने आते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में उनकी गणित किराया, डिपॉजिट और ब्रोकरेज के हिसाब-किताब तक सीमित होकर रह जाती है.
भले ही यह वीडियो मनोरंजन के लिए बनाया गया हो, लेकिन इसने एक गंभीर मुद्दे पर चर्चा छेड़ दी है. कई लोगों का मानना है कि मुंबई में सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ अपने सपनों का पीछा करना नहीं, बल्कि उन सपनों को जीने के लिए एक घर का किराया जुटाना भी है.