scorecardresearch
 

बेटे के आए 55% मार्क्स... पैरेंट्स ने बनवा दिया मार्कशीट का केक, फोटो वायरल!

परीक्षा में सिर्फ 55 प्रतिशत अंक आने पर भी एक परिवार ने अपने बच्चे के लिए केक काटकर इस बात की खुशियां मनाई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
मार्कशीट वाले केक का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल (Photo - Instagram/@ruksarpatel19)
मार्कशीट वाले केक का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल (Photo - Instagram/@ruksarpatel19)

एग्जाम में टॉपर होने और 99% मार्क्स लाने पर केक काटकर जश्न मनाते बहुत से लोगों को देखा होगा. क्या कभी 55% अंक लाने के बाद बच्चे की सफलता के लिए केक काटकर पूरे परिवार को खुशियां मनाते शायद ही देखा हो. मुंबई के एक फैमिली का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है.  

मुंबई में एक परिवार ने अपने बेटे के 55% अंक लाने के बाद मार्कशीट के आकार का केक काटकर जश्न मनाया. मोहम्मद जैद के स्कूल एग्जाम का रिजल्ट आने पर उसका परिवार बेहद खुश था. हालांकि, उसे सिर्फ 55 प्रतिशत अंक मिले थे. फिर भी परिवार ने मार्कशीट की तरह डिजाइन किया हुआ एक खास केक काटकर इस मौके पर जश्न मनाया.

एक ऐसे देश में जहां परीक्षा परिणाम अक्सर दबाव, दूसरे बच्चों से तुलना और असंभव अपेक्षाओं से घिरे होते हैं. मुंबई के एक परिवार ने इस परंपरा को पलटने की कोशिश की और अच्छा रिजल्ट नहीं आने पर भी बेटे के लिए जश्न मनाने का फैसला लिया. 

मोहम्मद जैद के स्कूल परीक्षा परिणाम आने पर उसका परिवार बेहद खुश था. हालांकि, उसने 55 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, फिर भी परिवार ने मार्कशीट की तरह डिजाइन किया हुआ एक खास केक काटकर इस अवसर का जश्न मनाया.

Advertisement

केक पर जैद का नाम, उसके माता-पिता का नाम, रोल नंबर और हर सबजेक्ट अंक लिखे हुए थे. इसमें अंग्रेजी में 57, मराठी में 44, हिंदी में 56, गणित में 59, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में 55 और सामाजिक विज्ञान में 49 अंक थे.  उसका कुल स्कोर 500 में से 276 था, जो 55 प्रतिशत के बराबर है.

परिवार के सभी  सदस्य चीयर करते हुए चारों ओर जमा हो गए, तभी जैद मुस्कुराते हुए अंदर आया और तालियों और उत्सवों के बीच मार्कशीट-थीम वाला केक काटा. कमेंट सेक्शन में दर्शकों ने कहा कि प्रोत्साहन का भाव प्रतिशत से कहीं अधिक मायने रखता है.

एक यूजर ने कहा कि 84% अंक मिलने के बावजूद भी मुझे कभी इतना सम्मान या सराहना नहीं मिली. एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैंने क्लास 10 में 95% और कक्षा 12 में 94.8% अंक प्राप्त किए, लेकिन मेरे लिए कभी इस तरह से जश्न नहीं मनाया गया. 

कई अन्य लोगों ने परिवार के इस दृष्टिकोण की सराहना की. एक यूजर ने लिखा कि हर माता-पिता को इसी तरह से जश्न मनाना चाहिए. कई लोगों ने जैद और उनके परिवार को दबाव डालने के बजाय प्रोत्साहित करने के लिए  बधाई भी दी.

वीडियो पोस्ट करने वाली जैद के परिवार की सदस्य रुखसार पटेल ने कमेंट सेक्शन में रिएक्शंस का जवाब देते हुए बताया कि यह जश्न उनके लिए क्यों मायने रखता है.मेरे लिए, मेरे बच्चे के 55 अंक 95 या 85 से कहीं अधिक हैं. उसे डांटने या उसे बुरा महसूस कराने के बजाय, मैं उसे खुश रखना चाहती हूं.

Advertisement


ऐसे समय में जब छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक दबाव के बारे में काफी चर्चाएं हो रही हैं. इस परिवार का यह जश्न  ऑनलाइन कई लोगों का ध्यान खींचता है. सिर्फ केक के डिजाइन और उसके काटने के लिए नहीं, बल्कि इसके पीछे छिपे संदेश के कारण.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement