scorecardresearch
 

जनगणना ट्रेनिंग के दौरान बंदर ने मारी एंट्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

गुजरात के डांग जिले में जनगणना ट्रेनिंग के दौरान अचानक एक बंदर क्लासरूम में घुस आया. कुछ मिनट तक हॉल में घूमते रहे इस अनचाहे ‘मेहमान’ को देखकर शिक्षक पहले घबरा गए, फिर हंसी नहीं रोक पाए. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेनिंग हॉल में शिक्षक शांतिपूर्वक बैठे हुए हैं (Photo:X/@Gharkaklesh)
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेनिंग हॉल में शिक्षक शांतिपूर्वक बैठे हुए हैं (Photo:X/@Gharkaklesh)

गुजरात के डांग जिले में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान एक ऐसा मेहमान पहुंच गया, जिसने कुछ मिनटों के लिए पूरे माहौल को बदल दिया. शिक्षकों के बीच चल रहे ट्रेनिंग सेशन के दौरान अचानक एक बंदर क्लासरूम में घुस आया.देखते ही देखते वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह घटना वाघई एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में हुई. इस यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुई. वीडियो को वाघई सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक गौरांग पटेल ने फेसबुक पर शेयर किया. उन्होंने बताया कि यह घटना 21 मई की है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेनिंग हॉल में शिक्षक शांतिपूर्वक बैठे हुए हैं. सेशन चल रहा है. तभी अचानक एक बंदर अंदर आ जाता है. बंदर को देखते ही कुछ शिक्षक घबरा जाते हैं, जबकि कई लोग हंसने लगते हैं. कुछ सेकेंड के लिए माहौल पूरी तरह बदल जाता है.

देखें वीडियो

हालांकि बंदर बिल्कुल शांत दिखाई देता है. वह आराम से हॉल में घूमता है और कुछ देर तक शिक्षकों के बीच रुकता भी है. कई शिक्षक उसे देखकर मुस्कुराते हैं. ऐसा लग रहा था जैसे वह भी ट्रेनिंग का हिस्सा बन गया हो.

Advertisement

करीब पांच मिनट तक हॉल में घूमने के बाद बंदर बिना किसी को नुकसान पहुंचाए वहां से निकलकर पास के जंगल की तरफ चला गया. गौरांग पटेल ने बताया कि न तो बंदर ने किसी को नुकसान पहुंचाया और न ही वहां मौजूद शिक्षकों ने उसे परेशान करने की कोशिश की.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि बंदर शायद 'जनगणना ड्यूटी' में हिस्सा लेने आया था. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि डांग जैसे जंगलों से घिरे इलाकों में इंसानों और वन्यजीवों का इस तरह आमना-सामना होना आम बात है.

यह वीडियो लोगों को इसलिए भी पसंद आ रहा है क्योंकि इसमें डर या अफरा-तफरी की जगह एक हल्का-फुल्का और मजेदार पल देखने को मिला. कुछ मिनटों के लिए बंदर ने ट्रेनिंग हॉल का माहौल पूरी तरह बदल दिया और अब यही वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement