प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रायपुर के नंदन वन जंगल सफारी विजिट करने पहुंचे. इस दौरान मोदी ने अपने फोटोग्राफी के शौक को भी पूरा किया. मोदी टाइगर के काफी करीब जाकर उसके चेहरे की फोटो क्लिक करते दिखाई दिए.
मोदी के ट्विटर एकाउंट से भी इन फोटोज को शेयर किया गया. कुछ ही मिनटों में फोटोज को ट्विटर पर काफी शेयर और लाइक्स भी मिले. कई लोगों ने इन फोटोज पर मोदी की प्रशंसा की, वहीं कई लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की.
एक शख्स ने टिप्पणी करते हुए लिखा- यह बहुत सुरक्षित नहीं है, मिस्टर मोदी. वहीं, कुछ लोगों ने अपने कमेंट में मोदी को भी 'शेर' बता दिया. @dilipjain1979 ने लिखा- एक भारत मां का शेर, दूसरा जंगल का शेर. @brijmohanJi ने लिखा- वाह सर जी! आपका एक नया रूप देखने को मिला. @VijayMavinkurve ने लिखा शेर का शेर से मिलन!
One for the camera….at the Nandan Van Jungle Safari in .
— Narendra Modi (@narendramodi)
Prime Minister Narendra Modi at the Nandan Van Jungle Safari in Naya Raipur (Chhattisgarh), earlier today
— ANI (@ANI_news)