scorecardresearch
 

रेलवे स्टेशन पर महिला के पैर पकड़ गिड़गिड़ाया युवक, VIDEO देख लोग बोले- थोड़ी तो सेल्फ रिस्पेक्ट रखो

मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक प्लेटफॉर्म पर लेटा हुआ दिखाई देता है और एक महिला के पैर पकड़कर उसे जाने से रोकने की कोशिश करता नजर आता है. युवक की ये हालत देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

Advertisement
X
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं (Photo:X/@siddocode)
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं (Photo:X/@siddocode)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है. वीडियो में एक युवक रेलवे प्लेटफॉर्म पर लेटा हुआ दिखाई देता है और एक महिला के पैर पकड़कर उसे जाने से रोकने की कोशिश करता नजर आता है. वह लगातार मिन्नतें करता है, गिड़गिड़ाता है, जबकि आसपास लोगों की भीड़ जमा हो जाती है. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच जाती है, लेकिन युवक महिला को रोकने की कोशिश करता रहता है.

यह वीडियो X पर एक यूजर ने शेयर किया. पोस्ट में दावा किया गया कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड से रिश्ता खत्म न करने की गुहार लगा रहा था. हालांकि, वीडियो में दिख रहे दोनों लोगों के रिश्ते और घटना की असली वजह की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि महिला आगे बढ़ने की कोशिश करती है, लेकिन युवक प्लेटफॉर्म पर लेटकर उसके पैर पकड़ लेता है. महिला उसे हटाने और ऐसा न करने के लिए कहती दिखाई देती है. इसी दौरान पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचते हैं और दोनों के बीच हस्तक्षेप करते हैं. इसके बाद युवक प्लेटफॉर्म पर बैठ जाता है.

देखें वायरल वीडियो

'भाई, कुछ तो सेल्फ रिस्पेक्ट रखो'

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कई यूजर्स ने कहा कि किसी भी रिश्ते में आत्मसम्मान सबसे जरूरी होता है और किसी के लिए इस तरह गिड़गिड़ाना सही नहीं है.

एक यूजर ने लिखा कि प्यार दोनों लोगों की मर्जी से चलता है. अगर कोई रिश्ता खत्म करना चाहता है, तो उसे जबरदस्ती नहीं रोका जा सकता. वहीं दूसरे यूजर ने  कमेंट करते हुए लिखा कि भाई, कुछ तो सेल्फ रिस्पेक्ट रखो. किसी के जाने से जिंदगी खत्म नहीं हो जाती. एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुझे किसी इंसान का इस तरह किसी के पैरों में गिरना अच्छा नहीं लगता. प्यार किया है, कोई गुलामी नहीं.

हालांकि, कई लोगों ने वीडियो देखकर तुरंत निष्कर्ष निकालने से भी मना किया. उनका कहना था कि कुछ सेकंड की क्लिप पूरी कहानी नहीं बता सकती. हो सकता है कि दोनों के बीच पहले से कोई विवाद चल रहा हो और वायरल वीडियो उसी घटना का एक छोटा हिस्सा हो.

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, लेकिन घटना के पीछे की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है. ऐसे में केवल वायरल वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा.

Advertisement

(ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के मुताबिक बनाई गई गई है. वीडियो में किए गए दावे की  aajtak.in स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement