एक स्कूल की प्रयोगशाला की अलमारी में सबसे नीचे पड़ा धूल सना एक ऐसा बक्सा मिला है जो पाठ्य पुस्तकों से भरा हुआ है. स्कूल के पहले प्राचार्य के इस बक्से में मिली किताबें 300 वर्ष पहले हुए मशहूर वैज्ञानिक आईजैक न्यूटन की हो सकती हैं.
खबर के मुताबिक पुरानी किताबों से भरा बक्सा स्टैफोर्डशायर के न्यू कैसल-अंडर-लाइम स्कूल में मिला है.
यह बक्सा भौतिकी विज्ञान के एक 16 वर्षीय छात्र विल गार्सिडे को स्कूल के आसपास की शिल्पकृतियों का लेखाजोखा तैयार करने के काम के दौरान मिला.
इन किताबों में न्यूटन के गति नियम और गुरुत्व के सिद्धांत के आंकड़े के एक हजार से ज्यादा पन्नों भी शमिल हैं.
माना जा रहा है कि मिले तीन खंड स्कूल के पहले हेडमास्टर फ्रैंसिस इलियट किचेनेर की संपत्ति हैं. किचेनेर स्कूल में 1874 से हेडमास्टर थे.