scorecardresearch
 

बांग्लादेशी वेटर ने भारत को दी गाली... भारतीय महिला ने दिया ऐसा जवाब कि जिंदगी भर याद रहेगा!

किसी भारतीय के सामने भारत का अपमान करना कितना भारी पड़ सकता है, इसका उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखने को मिला. वीडियो में भारत का अपमान करने वाला शख्स बांग्लादेशी बताया जा रहा है और घटना इटली की है. लेकिन उसे ऐसा जवाब मिला, जिसे वह शायद जिंदगी भर याद रखेगा.

Advertisement
X
 विदेश में भारतीयों के साथ कथित भेदभाव का एक और मामला चर्चा में है (Photo:X/@chixxsays)
विदेश में भारतीयों के साथ कथित भेदभाव का एक और मामला चर्चा में है (Photo:X/@chixxsays)

विदेश में भारतीयों के साथ कथित भेदभाव का एक और मामला चर्चा में है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि इटली के एक रेस्तरां में एक बांग्लादेशी वेटर ने भारतीय महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और भारत के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. इसके बाद महिलाओं ने वहीं उसका विरोध किया और मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को भी बुलाना पड़ा.

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर खुशी दुबे ने शेयर किया है. वीडियो में रेस्तरां के बाहर बैठी भारतीय महिलाएं और वेटर आपस में बहस करते दिखाई देते हैं. वीडियो में दिखता है कि बातचीत के दौरान वेटर ने भारतीय महिलाओं को संबोधित करते हुए भारत को गाली दी.

वीडियो में वेटर गुस्से में यह कहते हुए भी सुनाई देता है, "F*... मैं पुलिस बुलाता हूं, मैं यहां से जा रहा हूं.
इस पर एक भारतीय महिला तुरंत जवाब देती है कि अपनी भाषा का ध्यान रखिए. सबसे पहले हम महिलाएं हैं. इज्जत से बात कीजिए.

क्या हुआ था?

वीडियो में महिलाएं लगातार कहती हैं कि विवाद की शुरुआत वेटर ने की थी. उनका आरोप है कि भारतीय होने की वजह से उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया. एक महिला वेटर से कहती है कि मिस्टर हुसैन, शुरुआत आपने की थी. महिलाओं का सम्मान करना सीखिए. महिलाओं ने वेटर से दोबारा वही बात दोहराने को कहा. उसने फिर भारत के लिए वही अपमानजनक शब्द इस्तेमाल किए, जिसके बाद बहस और तेज हो गई.वीडियो शेयर करने वाली खुशी दुबे ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि उनके साथ सिर्फ इसलिए भेदभाव किया गया क्योंकि वे भारतीय थीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: चारपाई लगाई और बाइक बन गई फाइव सीटर! पाकिस्तान का ये जुगाड़ हुआ वायरल

उन्होंने लिखा कि इटली में हमारे साथ यही हुआ. उसने भारतीय होने की वजह से हमारा और भारत का अपमान किया. पुलिस आई और हमारी मदद की. इसके लिए हम इटली पुलिस के आभारी हैं.खुशी ने यह भी लिखा कि विदेशों में हर बार गलती भारतीयों की नहीं होती, कई बार भारतीय भी भेदभाव का शिकार बनते हैं.

आखिर में माफी मांगनी पड़ी

वीडियो के आखिर में महिलाएं लगातार वेटर से उसके बयान पर सवाल पूछती हैं. कुछ देर तक बहस चलने के बाद वेटर 'आई एम सॉरी' कहते हुए माफी मांगता सुनाई देता है. इसके बाद मामला शांत हो जाता है. हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि विवाद की शुरुआत आखिर किस बात को लेकर हुई थी.

देखें वीडियो

भारत का अपमान मंजूर नहीं!

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा कि भारतीय महिलाओं ने जिस आत्मविश्वास से अपनी बात रखी, वह काबिल-ए-तारीफ है.दूसरे ने लिखा कि किसी भी देश या उसके नागरिकों के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जा सकता.


क्यों चर्चा में है यह वीडियो?

Advertisement

हाल के वर्षों में विदेशों में भारतीय पर्यटकों और छात्रों के साथ कथित भेदभाव के कई मामले सामने आए हैं. यही वजह है कि इस वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है. कई यूजर्स भारतीय महिलाओं की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. फिलहाल इस घटना को लेकर रेस्तरां प्रबंधन या वेटर की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इस विवाद की असली वजह क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement