scorecardresearch
 

13 हजार की शॉपिंग ने बदल दी किस्मत! भारतीय महिला को ऐसे मिला दुबई में फ्री फ्लैट

दुबई में रहने वाली 27 साल की भारतीय महिला ने मॉल में खरीदारी के बाद एक QR कोड स्कैन किया. कुछ दिन बाद फोन आया कि उन्होंने फ्लैट जीत लिया है, लेकिन उन्हें यकीन ही नहीं हुआ.

Advertisement
X
केरल की रहने वाली आयशा अमीर पिछले कुछ समय से दुबई में रह रही हैं (Photo:Pexel)
केरल की रहने वाली आयशा अमीर पिछले कुछ समय से दुबई में रह रही हैं (Photo:Pexel)

सोचिए, आप मॉल में शॉपिंग करने जाएं और कुछ दिन बाद पता चले कि आपने एक फ्लैट जीत लिया है. दुबई में रहने वाली 27 वर्षीय भारतीय महिला आयशा अमीर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. उन्होंने करीब 500 दिरहम (करीब ₹13 हजार) की खरीदारी की और उसी खरीदारी ने उनकी किस्मत बदल दी.

 खलिज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल की रहने वाली आयशा अमीर पिछले कुछ समय से दुबई में रह रही हैं. वह सामान्य तरीके से शॉपिंग करने गई थीं. तभी उनके पति ने मॉल में लगे पोस्टर और सोशल मीडिया पर चल रहे 'Win Your Home in Dubai' अभियान को देखकर ड्रॉ में हिस्सा लेने की सलाह दी.

 खलिज टाइम्स अपनी रिपोर्ट में बताता है कि ड्रॉ में शामिल होने के लिए आयशा ने सिर्फ QR कोड स्कैन किया और अपनी खरीदारी की रसीद अपलोड कर दी. इसके बाद उन्होंने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. लेकिन कुछ दिन बाद एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि उन्होंने एक स्टूडियो अपार्टमेंट जीत लिया है.

पहले लगा कोई फ्रॉड है

आयशा ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि यह किसी ठग का फोन है. उन्होंने कॉल पर भरोसा नहीं किया. बाद में जब आधिकारिक ईमेल आया और सभी दस्तावेज मिले, तब जाकर उन्हें यकीन हुआ कि उन्होंने सचमुच दुबई में एक फ्लैट जीत लिया है.

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे साथ ऐसा होगा. अक्सर दूसरों को इनाम जीतते देखते थे, लेकिन लगता था कि हमारी किस्मत में ऐसा नहीं लिखा."

घर खरीदने का सपना था

आयशा की शादी पिछले साल हुई थी. उन्होंने बताया कि वह और उनके पति अपना घर खरीदने की योजना बना रहे थे, लेकिन इस साल क्षेत्रीय हालात और आर्थिक कारणों से उन्होंने यह फैसला टाल दिया था. ऐसे में बिना किसी अतिरिक्त खर्च के फ्लैट मिलना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है.

क्या है 'Win Your Home in Dubai'?

यह अभियान Dubai Festivals and Retail Establishment (DFRE) और Dubai Chambers ने शुरू किया है. इसमें रियल एस्टेट कंपनी Binghatti कुल 12 स्टूडियो अपार्टमेंट लोगों को दे रही है.

ड्रॉ में हिस्सा लेने के लिए किसी भी भागीदार स्टोर से कम से कम 500 दिरहम (करीब ₹13 हजार) की खरीदारी करनी होती है. इसके बाद QR कोड स्कैन कर खरीदारी की रसीद अपलोड करनी होती है. हर सप्ताह एक विजेता चुना जाएगा और अंतिम विजेता की घोषणा 30 अगस्त को की जाएगी.

आयशा अमीर इस अभियान की पहली विजेता बनी हैं. उनकी कहानी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कई लोग इसे किस्मत का खेल बता रहे हैं, जबकि दूसरे इसे इस बात का उदाहरण मान रहे हैं कि कभी-कभी एक छोटी-सी खरीदारी भी जिंदगी बदल सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement