scorecardresearch
 

पानी की बोतल से भी सस्ती है यहां बीयर! यूरोप के इस शहर में क्या सच में ऐसा है?

सोचिए, आप किसी रेस्टोरेंट में बैठे हैं और वेटर आपको बताता है कि बीयर की कीमत पानी की बोतल से भी कम है. भारत में यह बात सुनकर किसी को भी अजीब लगेगी. यहां तो बीयर के लिए हमेशा पानी से कहीं ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं. लेकिन यूरोप के कुछ हिस्सों में, खासकर टूरिस्ट इलाकों में, यह हकीकत सच में देखने को मिलती है.

Advertisement
X
यूरोप के कुछ इलाकों में बीयर की बोतल या कैन पानी से सस्ती मिल सकती है  (Photo:Insta/@gopikapadia)
यूरोप के कुछ इलाकों में बीयर की बोतल या कैन पानी से सस्ती मिल सकती है (Photo:Insta/@gopikapadia)

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो gopikapadia नाम के एक इंस्टा यूजर ने शेयर किया है, जो अक्सर यूरोप से जुड़े दिलचस्प फैक्ट और वहां के लोगों की जिंदगी से जुड़े वीडियो बनाती हैं. इसी कड़ी में उन्होंने यूरोप के एक सुपरमार्केट से वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह बताती हैं कि वहां पानी की कीमत ज्यादा है, जबकि बीयर का कैन अपेक्षाकृत सस्ता है. वह दावा करती हैं कि जहां पानी की एक बोतल करीब 250 रुपये तक की मिल रही है, वहीं बीयर का कैन करीब 150 रुपये में मिल रहा है.

आइए जानते हैं, इसमें कितनी सच्चाई है

यूरोप के कुछ इलाकों में बीयर की बोतल या कैन पानी से सस्ती मिल सकती है. इस पोस्ट और वीडियो ने कई लोगों को चौंका दिया है, क्योंकि भारतीय संदर्भ में यह गणित पूरी तरह उलटा नजर आता है.

लेकिन क्या यह दावा पूरी तरह सच है, या इसमें कुछ आधा-अधूरा सच छिपा है? पड़ताल करने पर पता चलता है कि मामला उतना सीधा नहीं है, जितना सोशल मीडिया पर दिखाया जा रहा है.

पहले देखिए ये वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gopi Kapadia (@gopikapadia)

हर जगह एक जैसा नहीं है यह मामला

दरअसल, यूरोप में बीयर और पानी की कीमतों का यह गणित जगह-जगह बदलता रहता है. आम सुपरमार्केट में पानी की बोतल आमतौर पर काफी सस्ती मिलती है. लेकिन मामला तब बदल जाता है, जब बात रेस्टोरेंट, बार और खासकर टूरिस्ट स्पॉट्स की आती है. यहां बोतलबंद पानी की कीमत कई गुना बढ़ सकती है.

Advertisement

वहीं, कई यूरोपीय देशों में लोकल बीयर की परंपरा इतनी मजबूत है कि इसका बड़े स्तर पर उत्पादन होता है. इसी वजह से कई जगहों पर इसकी कीमत अपेक्षाकृत कम रहती है.

डबरोवनिक जैसे शहरों में दिखता है यह उलटा गणित

क्रोएशिया के मशहूर टूरिस्ट शहर डबरोवनिक की ही मिसाल लें. यहां छोटे साइज की पानी की बोतल के लिए अच्छी-खासी कीमत चुकानी पड़ सकती है, जबकि बड़ी मात्रा में लोकल बीयर अपेक्षाकृत कम दाम में मिल जाती है. यही वजह है कि कई पर्यटकों को वहां जाकर यह अनुभव होता है कि बीयर पानी से सस्ती है.

यह भी पढ़ें: बुजुर्ग यात्री का कुछ इस तरह रखा ख्याल, वायरल हुई कतर एयरवेज की ये एयर होस्टेस

चेक रिपब्लिक, जर्मनी, पोलैंड और स्लोवाकिया जैसे देशों में भी बीयर संस्कृति काफी पुरानी और मजबूत है. यहां लोकल बीयर कई जगहों पर काफी सस्ती मिलती है. ऐसे में रेस्टोरेंट में सर्विस चार्ज और टूरिस्ट मार्कअप के साथ बिकने वाला बोतलबंद पानी कभी-कभी उससे महंगा पड़ सकता है.

हर यूरोपीय देश में नहीं है ऐसा हाल

हालांकि यह मान लेना गलत होगा कि पूरे यूरोप में यही हाल है. नॉर्वे, स्विट्जरलैंड और आइसलैंड जैसे देशों में बीयर की कीमत काफी ज्यादा हो सकती है. वहां यह फॉर्मूला उलट जाता है. यानी कीमतें देश, शहर और यहां तक कि अलग-अलग जगहों के हिसाब से बदलती रहती हैं. यहां कोई एक यूनिवर्सल नियम लागू नहीं होता.

Advertisement

भारत में जहां पानी की एक बोतल 10-20 रुपये में आराम से मिल जाती है और बीयर के लिए जेब कहीं ज्यादा ढीली करनी पड़ती है, वहीं यूरोप के कुछ हिस्सों में यही गणित पूरी तरह पलट जाता है. शायद यही कंट्रास्ट इस दावे को सोशल मीडिया पर इतना वायरल बना रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement