scorecardresearch
 

दुकान में घुसा हाथी, स्नैक्स खाकर ही निकला बाहर, वीडियो वायरल

दुकान खुली थी, एक ग्राहक अंदर आया, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग था. कुछ ही पलों में जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया.

Advertisement
X
 वीडियो में दिखता है कि हाथी आराम से दुकान के अंदर जाता है  (Representational Image: Pexels)
वीडियो में दिखता है कि हाथी आराम से दुकान के अंदर जाता है (Representational Image: Pexels)

थाईलैंड से एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक जंगली हाथी बिना किसी हड़बड़ी के एक छोटी दुकान में घुसता है और बिल्कुल आम ग्राहक की तरह स्नैक्स उठाकर खाने लगता है.

वीडियो में दिखता है कि हाथी आराम से दुकान के अंदर जाता है और अपनी सूंड से बड़ी सफाई के साथ खाने-पीने की चीजें उठाता है. वह मीठे राइस क्रैकर्स, सैंडविच और केले जैसी चीजें उठाकर वहीं खाता है. कुछ मिनट तक 'शॉपिंग' करने के बाद वह उसी रास्ते से बाहर निकल जाता है, जैसे कुछ हुआ ही न हो.

इलाके का जाना-पहचाना ‘मेहमान’

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस हाथी का नाम Plai Biang Tek है और यह नेशनल पार्क के पास अक्सर नजर आता है. यह पहले भी इंसानी इलाकों में खाने की तलाश में आता रहा है.इस बार हाथी ने करीब 25 डॉलर के स्नैक्स खा लिए और थोड़ा बहुत सामान इधर-उधर कर दिया. हालांकि, किसी तरह की आक्रामकता नहीं दिखाई गई. बाद में एक वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन संगठन ने नुकसान की भरपाई कर दी, जिससे मामला शांत रहा.

Advertisement

देखें वीडियो

इंटरनेट पर मजेदार रिएक्शन

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी खूब मजेदार रहीं. किसी ने लिखा कि अगर वह होता तो जाते-जाते पानी की बोतल भी उठा लेता. वहीं कई यूजर्स ने एलिफेंट इन द रूम जैसे मजाकिया कमेंट किए.
कुछ लोगों ने इसे इंसान और जानवर के बीच के रिश्ते के नजरिए से भी देखा और कहा कि यह घटना दिखाती है कि जानवर भी इंसानी जगहों को समझने लगे हैं.

यह वीडियो सिर्फ हंसी का कारण नहीं बना, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि जंगल और इंसानी दुनिया के बीच की दूरी अब पहले जैसी नहीं रही.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement