scorecardresearch
 

जाम से बचना है तो बस ये काम करें! भारतीय ने दिखाया दुबई का ट्रैफिक डिसिप्लिन

दुबई के ट्रैफिक डिसिप्लिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में जिस तरह ड्राइवर्स जंक्शन को ब्लॉक किए बिना अपनी बारी का इंतजार करते दिख रहे हैं, उसे देखकर लोग कह रहे हैं कि अगर भारत में भी इस तरह ट्रैफिक नियमों का पालन किया जाए तो जाम की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

Advertisement
X
भारतीय शख्स ने वहां के ट्रैफिक डिसिप्लिन का एक वीडियो शेयर किया है (सांकेतिक तस्वीर-Pexel)
भारतीय शख्स ने वहां के ट्रैफिक डिसिप्लिन का एक वीडियो शेयर किया है (सांकेतिक तस्वीर-Pexel)

दुबई में रहने वाले एक भारतीय शख्स ने वहां के ट्रैफिक डिसिप्लिन का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइन है, लेकिन इसके बावजूद चौराहा जाम नहीं हो रहा. इसकी वजह है कि टर्न लेने वाले ड्राइवर्स जंक्शन के बीच में अपनी गाड़ियां खड़ी नहीं कर रहे हैं.

इसे आसान भाषा में समझें तो अगर किसी ड्राइवर को आगे जाकर दाएं या बाएं मुड़ना है और टर्न के बाद वाली सड़क पर पहले से ट्रैफिक है, तो वह चौराहे में तभी दाखिल होता है जब आगे उसकी गाड़ी के लिए पर्याप्त जगह हो. अगर आगे जगह नहीं है, तो वह अपनी बारी आने का इंतजार करता है.

यानी यहां सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइन जरूर दिखाई दे रही है, लेकिन चौराहा खाली है. इसकी वजह से दूसरी दिशा से आने वाली गाड़ियों को रास्ता मिलता रहता है और उनका ट्रैफिक भी चलता रहता है.

भारत में अक्सर क्या होता है?

भारत के कई बड़े शहरों में व्यस्त चौराहों पर इससे उलट स्थिति देखने को मिलती है. मान लीजिए किसी चौराहे के आगे ट्रैफिक पहले से फंसा हुआ है. फिर भी पीछे से आने वाली कुछ गाड़ियां आगे बढ़कर जंक्शन के बीच तक पहुंच जाती हैं. आगे जगह नहीं होने के कारण ये गाड़ियां वहीं फंस जाती हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बुर्ज खलीफा की 80वीं मंजिल पर रहने वालों की कैसी होती है जिंदगी?

अब दूसरी दिशा से आने वाली गाड़ियों के लिए भी रास्ता बंद हो जाता है. जिस दिशा में पहले से ट्रैफिक था, वहां तो जाम रहता ही है, दूसरी तरफ से आने वाला ट्रैफिक भी रुक जाता है. धीरे-धीरे पूरा जंक्शन गाड़ियों से भर जाता है.कई बार ट्रैफिक सिग्नल हरा होने के बावजूद गाड़ियां आगे नहीं बढ़ पातीं, क्योंकि चौराहे के बीच पहले से वाहन फंसे होते हैं.

देखें ये वीडियो

 

दुबई के वीडियो में खास बात यही है कि ड्राइवर्स आगे की स्थिति को देखकर अपनी गाड़ी रोक रहे हैं. अगर टर्न के बाद वाली सड़क पर जगह नहीं है, तो वे जंक्शन में प्रवेश नहीं कर रहे. इससे पीछे गाड़ियों की लाइन जरूर बनती है, लेकिन चौराहा खुला रहता है.

यह भी पढ़ें: बुर्ज खलीफा में कितने का है सबसे सस्ता फ्लैट... गुरुग्राम-बेंगलुरु से कितने महंगे?

अभिषेक ने वीडियो में इसी अंतर की ओर इशारा किया. उनका कहना है कि यह देखने में बहुत साधारण नियम लगता है, लेकिन अगर हर ड्राइवर इसका पालन करे तो ट्रैफिक का फ्लो काफी बेहतर हो सकता है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "दुबई का सिविक सेंस, दिल्ली वाले सीख सकते हैं."

Advertisement

असल में इस वीडियो का सबसे अहम सबक यही है कि अगर आगे जगह नहीं है तो सिर्फ इसलिए जंक्शन में गाड़ी नहीं घुसानी चाहिए कि सिग्नल हरा है. कुछ सेकंड इंतजार करने से पीछे लाइन थोड़ी लंबी हो सकती है, लेकिन चौराहा खुला रहता है और दूसरी दिशा का ट्रैफिक भी चलता रहता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement