scorecardresearch
 

शराब के नशे में फ्लाइट में घुसी महिला, सबके सामने उतारे कपड़े, डायवर्ट करना पड़ा था प्लेन... अब होगी जेल!

फ्लोरिडा जा रही एक महिला ने नशे में इतना बवाल काटा कि फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा. दरअसल, महिला ने अपने कपड़े उतार दिए थे और अब ये मामला कोर्ट में पहुंच गया है.

Advertisement
X
फ्लोरिडा फ्लाइट केस मामले में अब महिला को सजा होनी है. (Photo: AI Generated)
फ्लोरिडा फ्लाइट केस मामले में अब महिला को सजा होनी है. (Photo: AI Generated)

फ्लाइट में एक महिला यात्री ने नशे में ऐसा बवाल काटा कि फ्लाइट के सभी यात्री देखते रह गए. मामला इतना गंभीर हो गया कि फ्लाइट को हाइवर्ट करना पड़ा. ये मामला बर्मिंघम से फ्लोरिडा जा रही एक फ्लाइट में हुआ था और अब इस महिला को जेल हो सकती है. दरअसल, मामले को कोर्ट में भेज दिया गया है और जल्द ही कोर्ट महिला को सजा सुना सकती है. ये बात पिछले साल जुलाई की है, उस वक्त 30 साल की सारा पार्कर की महिला ने नशे में अपने कपड़े खोल दिए थे. इसके बाद अफरा-तफरी मच गई और अब ये मामला कोर्ट में है. 

शराब के नशे में महिला बर्मिंघम एयरपोर्ट से चढ़ी. इसके बाद वो टेकऑफ के दौरान बाथरूम इस्तेमाल करने के लिए अपनी सीट से उठीं, जबकि उन्हें ऐसा न करने की सख़्त हिदायत दी गई थी. केबिन स्टाफ ने महिला को कुछ नियम बताए, जिससे वो गुस्सा हो गईं. इसके बाद महिला ने अपने शॉर्ट्स और अंडरवियर खोलना शुरू कर दिए और सीटों के बीच वाले पैसेज में खड़ी हो गए, जहां से सभी यात्री उसे देख सकते थे. कपड़े खोलने के बाद महिला नीचे बैठ गईं और दूसरे पैसेंजर के सामने अश्लील इशारे करने लगीं और गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया. 

डेली स्टार की रिपोर्ट में बताया गया है कि चार्ज डॉक्यूमेंट के अनुसार, महिला वेस्ट यॉर्कशायर के हैलिफ़ैक्स की रहने वाली हैं. साथ ही इस डॉक्यूमेंट में महिला पर कई आरोप लगाए गए हैं. इसके बाद जब उसे मैनचेस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया तो उसने अपने ऊपर लगे तीन आरोपों को स्वीकार कर लिया. इनमें सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत करना, विमान में नशे में होना और पायलट के सुरक्षा निर्देशों का पालन नहीं करना शामिल था.

Advertisement

इसके बाद मंगलवार को कोर्ट में माना कि ये घटना काफी गंभीर है और मजिस्ट्रेट कोर्ट के पास पर्याप्त सजा देने की शक्तियां नहीं हैं. इसके बाद इस केस को बुधवार को मैनचेस्टर की Minshull Street Crown Court में सजा सुनाने के लिए भेज दिया गया. अब इस पर 1 दिसंबर को सुनवाई होनी है और इस मामले में जेल भी हो सकती है. 

कोर्ट में जज ने कहा था कि पैसेंजर्स से भरे प्लेन में खुद को एक्सपोज़ करना काफी सीरियस बात है. साथ ही कोर्ट में बताया गया है कि वह पैसेंजर्स के सामने अपने प्राइवेट पार्ट दिखा रही थी. फ्लाइट को मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा. दिक्कत बहुत ज़्यादा थी. इससे आर्थिक तौर पर भी काफी नुकसान हुआ था. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement