अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों अपने फैसलों और बयानों से ज्यादा एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में हैं. इंटरनेट पर हर तरफ ट्रंप का ये वीडियो छाया हुआ है. लोग इस वीडियो को देखकर मजे लेते भी दिखे. वहीं कई लोगों ने उनकी हरकत पर उनके स्वास्थ्य से जोड़कर भी कमेंट किया है. वहीं काफी लोग दूसरे यूएस प्रेसिडेंट की इसी इवेंट का वीडियो शेयर कर ट्रंप से तुलना करते भी दिखे.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @atrupar नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो का कैप्शन है - ट्रंप को मेजर निकोलस डॉकरी को 'मेडल ऑफ ऑनर' पहनाने में मुश्किल हुई – और फिर उन्होंने उसे बांध दिया?
अब इस वीडियो में दिखाया गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी सेना के एक अफसर को मेडल ऑफ ऑनर पहनाकर सम्मानित कर रहे हैं. वीडियो के शुरुआत में मेजर निकोलस डॉकरी और ट्रंप साथ खड़े दिखाई देते हैं. इसके बाद ट्रंप को मेडल ऑफ ऑनर दिया जाता है. वह मेजर की पीठ ठोकते हुए उनके गले में मेडल पहनाने लगते थे.
ट्रंप को अफसर के गले में मेडल को औपचारिक तौर बांधने में परेशानी होने लगती है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उन्हें गले में मेडल बांधने में काफी परेशानी हो रही है. इस दौरान वह लगातार कुछ बड़बड़ाते हुए दिखाई देते हैं. ट्रंप काफी कोशिश करते हैं कि स्मूथली वह अफसर के गले में मेडल बांध दें, लेकिन उनसे नहीं हो पाता है.
यह भी पढ़ें: पेट दर्द से बेहाल थी महिला... अस्पताल जाने पर प्रेग्नेंसी का पता चला, दिया बच्चे को जन्म
इसके बाद वह मेडल के रिबन को जोर से खींचकर बांधने लगते हैं. इस वजह से मेडल ऑफर ऑनर मेजर के गले में एकदम टाइट हो जाती है. फीता जोर से बांधते समय वह लगातार बड़बड़ा ही रहे होते हैं. वह कुछ ऐसा कह रहे होते हैं कि मेजर के चेहरे पर भी मुस्कान साफ दिखाई दे जाती है.
जब ट्रंप मेजर के गले में मेडल बांध देते हैं तो वह सामने मुड़ जाते हैं. सामने से साफ लग रहा है कि मेडल का फीता काफी टाइट बंधा हुआ है, जिस वजह से मेजर का गला दबा हुआ लग रहा है. आगे से फिर ट्रंप उसे ठीक करना चाहते हैं, लेकिन भी छोड़ देते हैं.
यह भी पढ़ें: पति ड्रग्स देकर भेजता था गैरों के पास, 120 लोगों से संबंध बनाने को किया मजबूर
इस वीडियो पर काफी लोगों ने कमेंट किए हैं और इस वीडियो को शेयर भी काफी किया गया है.लोगों ने इस घटना से जुड़े ट्रंप के मीम्स बना- बना कर शेयर करते दिखाई दिए. वहीं कुछ लोगों ने लिखा है कि वह ऑफिसर का गला घुट रहा हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ट्रंप की इस हरकत से साफ पता चलता है कि वह स्वस्थ्य नहीं हैं.