scorecardresearch
 

Video: 20 बाइक्स, 50 से ज्यादा कारें... चीन में ट्रंप के काफिले की गाड़ियां गिनते रह जाएंगे!

चीन के दौरे पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी कई खबरें और वीडियो सुर्खियों में हैं. ऐसे में ट्रंप के काफिले का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें इतनी ज्यादा गाड़ियां शामिल हैं कि 1 मिनट का वीडियो खत्म हो जाने के बाद भी काफिला खत्म होता नहीं दिखा.

Advertisement
X
चीन की सड़कों पर चल रहा ट्रंप का विशाल काफिला वायरल (Photo - X/@White house)
चीन की सड़कों पर चल रहा ट्रंप का विशाल काफिला वायरल (Photo - X/@White house)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे पर गए हुए हैं. इस दौरान वहां से ट्रंप के काफिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक के बाद एक बाइक और गाड़ियां आती ही जा रही है. दर्जनों मोटरसाइकिल और कार पार हो जाने के बाद भी काफिला खत्म होता नहीं दिखा. ट्रंप के मोटरकेड में इतनी गाड़ियां थीं कि आप गिनते रह जाएंगे.

आमूमन किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष के मोटरकेड या कारकेड में दर्जनों गाड़ियां होती हैं. 40-50 कारें तो आम बात है. वहीं चीन में ट्रंप के काफिले का एक जो वीडियो सामने आया है. इसमें एक के बाद एक गाड़ियां आती जा रही हैं, लेकिन काफिला खत्म होता नहीं दिखाई दिया. इस दौरान करीबन 50 कारें और दो दर्जन से ज्यादा बाइक गुजर गईं.

ट्रंप के इस काफिले का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @YRanaraja नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने दावा किया कि बीजिंग में जब ट्रंप का काफिला फोर सीजन होटल की ओर बढ़ रहा था तो वह उससे सिर्फ 348 मीटर दूर सो रहा था. उसने लिखा है - समझ सकते हैं मैं कैसा महसूस कर रहा हूं. 

इस वीडियो में जो दृश्य दिखाई दिया. उसमें सबसे पहले मोटरसाइकिल का काफिला का गुजरते दिखाई देता है. आगे-आगे करीबन दो दर्जन बाइक सवार एक नियत स्पीड से जा रहे थे. उसके पीछे कतार में  एक सीध में दो कार थी. उसके बाद फिर आधार दर्जन बाइक और उस बीच में एक कार गुजर रही थी. 

Advertisement

फिर लाल-नीली बत्तियों वाली आगे-पीछे  दो-दो कारों के बीच एक कार थी. इस तरह की श्रृंखला में एक के बाद एक करीब 20 कारों का काफिला गुजर गया. उसके बाद भी एक-एक कर कारें आती ही जा रही थी. करीब 10 गाड़ियों के गुजरने के बाद बीच में एक फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी दिखाई दी. 

यह भी पढ़ें: जब भी कहीं जाते हैं तो प्लेन की रेलिंग पर हाथ क्यों मारते हैं ट्रंप? चीन रवाना हुए तब भी किया

इनके बाद भी कारों का गुजरना बंद नहीं हुआ. वीडियो दिखाए जाने तक करीब 50 गाड़ियां गुजर चुकी थी, लेकिन काफिला खत्म नहीं हुआ था. वीडियो के अंत तक भी पीछे गाड़ियों की लंबी कतार दिखाई दे ही रही थी. जिससे साफ पता चल रहा था कि पीछे कारों का काफिला और भी लंबा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement