scorecardresearch
 

रील के लिए 'लड़ाई' का ड्रामा! दिल्ली मेट्रो एस्केलेटर पर दो महिलाओं की भिड़ंत वायरल

दिल्ली मेट्रो के एस्केलेटर पर दो महिलाओं की लड़ाई का वीडियो वायरल है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह असली झगड़ा नहीं, बल्कि रील के लिए किया गया स्क्रिप्टेड ड्रामा है. वायरल होने की दौड़ में पब्लिक प्लेस का इस्तेमाल कैसे हो रहा है, यह सवाल फिर खड़ा हो गया है.

Advertisement
X
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं (Photo:X/@gharkaklesh)
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं (Photo:X/@gharkaklesh)

सोशल मीडिया पर रील बनाने की होड़ ने अब एक नई बहस छेड़ दी है. व्यूज और वायरल होने की चाह में लोग कई बार ऐसी हरकतें करने लगते हैं, जिनमें न जगह का ख्याल रहता है और न ही आसपास के लोगों की सुविधा का. पिछले कुछ समय से दिल्ली मेट्रो ऐसे वीडियो का केंद्र बनती जा रही है.

इसी बीच एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे दिल्ली मेट्रो के एस्केलेटर का बताया जा रहा है. वीडियो में दो महिलाएं आपस में झगड़ती नजर आती हैं.दोनों एक-दूसरे के बाल खींचती नजर आती हैं और झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि वे गिर भी जाती हैं.

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि यह घटना कब और कहां की है, लेकिन इसे दिल्ली मेट्रो का बताकर शेयर किया जा रहा है.

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे मेट्रो में बढ़ती अव्यवस्था से जोड़ रहे हैं और कह रहे हैं कि अब ऐसे विवाद आम होते जा रहे हैं. वहीं कई यूजर्स का दावा है कि यह सब रील बनाने के लिए किया गया हो सकता है.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

रील के लिए ‘लड़ाई’ का ड्रामा!

जांच पड़ताल में यह भी सामने आया कि वीडियो में दिख रही महिलाओं में से एक पहले भी एस्केलेटर पर रील बनाते हुए नजर आ चुकी है. कभी फिसलने का एक्ट, तो कभी अजीब हरकतें.ऐसे कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर मौजूद हैं.

यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो के अंदर डांस, स्टंट और अजीबोगरीब हरकतों के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिससे मेट्रो प्रशासन की चिंता बढ़ी है.

इसी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने हाल ही में सख्ती दिखाई है. DMRC ने साफ किया है कि मेट्रो परिसर के अंदर रील, डांस या किसी भी तरह का सोशल मीडिया वीडियो शूट करना प्रतिबंधित है. नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

यह नियम 14 सितंबर 2025 से लागू किया गया है और अधिकारियों के अनुसार, पूरे मेट्रो नेटवर्क में इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है.यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि क्या वायरल होने की होड़ में लोग सार्वजनिक जगहों की मर्यादा भूलते जा रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement