scorecardresearch
 

कसाब की फांसी पर बॉलीवुड ने भी दी प्रतिक्रिया

मुंबई हमलों के दोषी अजमल कसाब की फांसी सोशल मीडिया में तेजी से फैली.  राजनीति जगत के अलावा बॉलीवुड ने भी कसाब की फांसी पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

Advertisement
X
अजमल कसाब
अजमल कसाब

मुंबई हमलों के दोषी सोशल मीडिया में तेजी से फैली. मुंबई के लोगों के साथ ही पूरे देश में इस घटना को लेकर रोष था. कसाब को फांसी नहीं दिए जाने को लेकर भी लोगों में गुस्‍सा था. बुधवार सुबह कसाब की फांसी की खबर से लोगों को राहत मिली. सोशल मीडिया के जरिये लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. राजनीति जगत के अलावा बॉलीवुड ने भी कसाब की फांसी पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

गायिका श्रेया घोषाल ने ट्विटर पर लिखा, आखिरकार 26/11 के आतंकी कसाब को सजा मिल ही गई. सुबह 7:36 में उसे पुणे के यरवडा जेल में फांसी दे दी गई.

मॉडल गीता बसरा ने लिखा, कसाब को! एक राहत देने वाली खबर, न्‍याय मिल ही गया.

कुणाल कोहली, कसाब की फांसी के बाद उन लोगों को भी फांसी दे देनी चाहिए जिन्‍होंने मुंबई में हमले की पूरी साजिश तैयार की थी.

अशोक पंडित ने ट्वीट किया, अफजल गुरू से पहले कसाब को फांसी देकर सरकार ने एक तरह से स्‍वीकार किया कि संसद के लोगों से पहले आम लोग अधिक महत्‍वपूर्ण है.

रितुपर्णा घोष का ट्वीट था, कसाब तो इस साजिश का एक सिपाही था, इस साजिश को रचने वाले अभी भी पहुंच के बाहर है.

सेलिना जेटली ने लिखा, अगर कसाब की फांसी की सजा सच है तो उस हमले में मारे गए शहीदों के परिवार को कुछ इंसाफ मिलेगा.

Advertisement

महेश भट्ट ने ट्वीट किया, कई जिंदगियों को मारने वाली की जिंदगी ले ली गई. जिस तरह उसने लोगों की जिंदगी ली उसी तरह उसकी जिंदगी भी ले ली गई.

Advertisement
Advertisement