मशहूर उद्योगपति और आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने मुंबई के मालाबार हिल स्थित बंगला जटिया हाऊस को खरीदने के लिए सबसे ज्यादा (425 करोड़ रुपये) की बोली लगाई है. यह मुंबई में किसी भी बंगला प्रॉपर्टी की खरीददारी के लिए चुकाई गई सबसे बड़ी रकम होगी.
2,926 वर्ग मीटर जमीन में फैले इस बंगले का 30,000 वर्ग फुट है. बंगला 1950 में जटिया परिवार ने बनाया था. की तरफ से करीब तीन महीने पहले इसे बेचने की घोषणा की गई थी.
अभी तक यह बंगला के नाम था, जिसके मालिक यशवर्धन जटिया हैं. इन्होंने ने इसे 1970 के दशक की शुरुआत में मेहर कावसजी वकील से खरीदा था. फिलहाल इसमें अरुण और श्याम जटिया का रहता है. यह परिवार पुदुमजी इंडस्ट्रीज का मालिक है जो कागज और इससे सम्बंधित बिजनेस करती है.